फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sexual assault on girl of Saharanpur in Shamli and police registered case against five accused

UP: इंस्टाग्राम पर जाल में फंसाया, फिर बुलाकर बारी-बारी से लूटी आबरू, पीड़िता ने सुनाई आपबीती, पांच पर मुकदमा

Wed, 21 Feb 2024 07:46 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 21 Feb 2024 07:46 PM IST
सार

Shamli News : सहारनपुर की किशोरी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती के जाल में फंसाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वहीं, पीड़िता की आपबीती सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Sexual assault on girl of Saharanpur in Shamli and police registered case against five accused
यौन हमला। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर शामली के एक युवक ने सहारनपुर की किशोरी को बुलाकर तमंचे के बल पर अपने चार अन्य दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। किशोरी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। किशोरी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

शामली के झिंझाना में कस्बे के एक युवक ने इंस्टाग्राम पर सहारनपुर निवासी किशोरी से दोस्ती की। दोनों काफी देर तक हर रोज बातें करने लगे। आरोप है कि किशोरी को युवक ने शामली ही बुला लिया। किशोरी की उम्र 16 साल बताई गई है। युवक किशोरी को बैठाकर किसी मकान में ले गया।

विज्ञापन

आरोप है कि जहां पर युवक ने अपने चार दोस्तों को बुलाकर तमंचे के बल पर किशोरी के साथ बारी-बारी से सामुहिक दुष्कर्म किया। जिसके बाद पांचों आरोपी किशोरी को बदहवास हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। किशोरी ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस आनन-फानन मौके पर पहुंची। पुलिस ने किशोरी की तहरीर के आधार पर पांच युवकों उमेर, सुहेल, आजम, महताब, कादिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

यह भी पढ़ें: किसानों की महापंचायत: राकेश टिकैत बोले- सरकार ने दिल्ली जाने से रोका, हम 2024 में आने से रोकेंगे

थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिली थी। तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Iqra Hassan Pics: लंदन में पढ़ाई, UP में लड़ेंगी MP का चुनाव, समझिए अखिलेश ने मुस्लिम चेहरे पर क्यों चला दांव?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed