पिछले नौ साल से राजनीति में सक्रिय इकरा हसन कैराना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। मंगलवार को ही समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने उन्हें कैराना सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। सपा द्वारा यूपी की एक-एक सीट पर खूब मंथन व सियासी समीकरण समझने के बाद ही उम्मीदवारों को घोषित किया जा रहा है।
वहीं, अखिलेश यादव ने कैराना से इकरा हसन को भी टिकट देने से पहले ये गणित बैठाया है। आइए आगे आपको कैराना लोकसभा सीट के सियासी समीकरण और इकरा हसन के बारे में कुछ खास बाते बताते हैं।
इकरा हसन आखिर कौन हैं?
इकरा हसन पूर्व सांसद तबस्सुम हसन की बेटी हैं। इकरा हसन के बड़े भाई नाहिद हसन वर्तमान में सपा से कैराना विधानसभा से विधायक हैं। खास बात यह है कि इकरा हसन की पढ़ाई लंदन से हुई है। उन्होंने लंदन की यूनिवर्सिटी से कानून की शिक्षा हासिल की है। वे पिछले नौ साल से राजनीति में सक्रिय हैं। बताया जाता है कि इकरा हसन कई सालों से राजनीति में बहुत मेहनत कर रही हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी सक्रियता देखने को मिलती हैं।
3 of 7
नाहिद हसन व इकरा हसन
- फोटो : Amar Ujala
सपा ने हसन परिवार पर एक बार फिर दांव खेला
समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर से हसन परिवार पर दांव खेला है। कैराना लोकसभा सीट से पूर्व सांसद मनव्वर हसन की बेटी इकरा हसन को प्रत्याशी घोषित दिया गया है। समाजवादी पार्टी ने कैराना लोकसभा सीट से मुस्लिम और मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से जाट प्रत्याशी को चुनाव में उतार कर जाट-मुस्लिम समीकरण बना दिया है। इकरा के टिकट के बाद कैराना लोकसभा सीट पर नए समीकरण बन गए हैं।
4 of 7
धरने के दौरान बैठी इकरा हसन।
- फोटो : SHAMLI
वहीं, पार्टी ने कैराना लोकसभा सीट से इकरा हसन को प्रत्याशी बना दिए जाने के बाद अब भाजपा-बसपा और सपा में इस सीट पर कांटे की टक्कर बन गई है।
5 of 7
इकरा हसन का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मंगलवार को तीसरी सूची जारी कर दी। सपा ने उत्तर प्रदेश की पांच और सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। इसमें पार्टी ने कैराना लोकसभा सीट से हसन परिवार की इकरा हसन को प्रत्याशी बनाया है। टिकट घोषित करने से पहले सपा प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव मुजफ्फरनगर और कैराना लोकसभा सीट के दावेदारों से बातचीत करके चुनावी रणनीति की चर्चा कर चुके हैं। वर्तमान में इकरा हसन सपा से कैराना लोकसभा प्रभारी हैं।