फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Seek counselor if you are under stress at home in lockdown

लॉकडाउन में घर पर तनाव में हो तो काउंसर की सलाह लें

Sun, 26 Apr 2020 10:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 10:37 PM IST
विज्ञापन
Seek counselor if you are under stress at home in lockdown
लॉकडाउन में घर पर तनाव में हो तो काउंसलर की सलाह लें
विज्ञापन

शामली। लॉकडाउन के चलते घर पर रहकर विद्यार्थी, अभिभावक या अन्य कोई भी तनाव अथवा अवसाद में हो तो उसके समाधान के लिए शासन ने जनपद में लिए टेली काउंसलर की नियुक्ति की है।

सीएमओ संजय भटनागर ने बताया कि कोराना से बचाव के लिए लॉकडाउन में विद्यार्थी, अभिभावक व आमजन अपने-अपने घरों पर रह रहे हैं। खासतौर से विद्यार्थी घर से बाहर न निकल पाने, मित्रों से न मिल पाने, अपनी बात मित्रों से साझा न कर पाने आदि कारणों से उनमें चिंता, उदासी, अवसाद, उदासीनता और व्यवहार में उग्रता आदि की समस्या देखने को मिल सकती है। ऐसी स्थिति में भावनात्मक आवेग में आकर वह कोई गलत कदम भी उठाने की कोशिश कर सकता है। इसके लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के महानिदेशक द्वारा जनपद शामली में यूनिसेफ की काउंसलर स्वेता सिंह को नियुक्त किया है। इनका नंबर फोन नंबर 08808361214 है। सीएमओ ने बताया कि अगर किसी को कोई समस्या है तो वह उनके नंबर पर संपर्क कर सलाह ले सकता है। सीएमओ ने बताया कि निर्माणाधीन जिला अस्पताल में बनाए गए क्वारंटीन वार्ड में रखे गए लोगों के तनाव को दूर करने के लिए भी डा. शिप्रा त्यागी और डा. दीपा को बतौर काउंसलर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed