फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sector Magistrate's guard will remain on practical examination

Shamli News: प्रयोगात्मक परीक्षा पर रहेगा सेक्टर मजिस्ट्रेट का पहरा

Fri, 20 Jan 2023 04:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 20 Jan 2023 04:54 PM IST
विज्ञापन
Sector Magistrate's guard will remain on practical examination
शामली। जनपद में शनिवार से होने वाली इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। जिससे परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो सके। इसके लिए सभी ब्लॉक पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी सौंपकर निरीक्षण कर व्यवस्था देखने के आदेश दिए हैं। साथ ही परीक्षा केंद्र संचालकों को सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने इस बार 21 जनवरी से शुरू होकर 28 जनवरी तक होने वाली इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा सीसीटीवी कैमरे और सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों को सेक्टर में बांटा गया है और सभी ब्लॉक पर सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। डीएम जसजीत कौर ने प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन

इसमें कैराना ब्लॉक में नीरज कुमार सहायक अभियंता लोअर खंड पूूर्वी यमुना नहर सिंचाई विभाग, शामली ब्लॉक में निर्देश कुमार सहायक अभियंता सिंचाई विभाग, ऊन ब्लॉक में अमित कुमार सहायक अभियंता सिंचाई विभाग, कांधला ब्लॉक में दीपेंद्र जायसवाल सहायक अभियंता लोक निर्माण, थाना भवन ब्लॉक में रमेशचंद सहायक अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट आज से होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षा पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यूर्पी बोर्ड के आदेश पर इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा में पहली बार सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को सौंप दी गई है। परीक्षा को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रूप से कराया जाएगा। - सरदार सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed