फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SDM and mining officer raided in Khurgan sand mining area

खुरगान रेत खनन क्षेत्र में एसडीएम और खनन अधिकारी ने मारा छापा

Thu, 24 Mar 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
SDM and mining officer raided in Khurgan sand mining area
कैराना के खुरगान में छापे के दौरान खनन क्षेत्र का नक्शा देखते एसडीएम व खनन अधिकारी। - फोटो : SHAMLI
खुरगान रेत खनन क्षेत्र में एसडीएम और खनन अधिकारी ने मारा छापा
विज्ञापन

शामली, कैराना। एसडीएम और खनन अधिकारी ने राजस्व टीम और पुलिस बल को साथ लेकर खुरगान में रेत खनन क्षेत्र में छापा मारा। अनियमितता मिलने पर 1.40 लाख का जुर्माना लगाया गया।
एक दिन पहले खुरगान के ग्रामीणों ने डीएम जसजीत कौर को वीडियो भेज कर शिकायत की थी कि खुरगान में खनन ठेकेदार पट्टे की आवंटित भूमि से बाहर जाकर रात्रि में अवैध रेत खनन कर रहे हैं। जिससे उनके खेतों को नुकसान हो रहा है। सरकार को राजस्व की राजस्व की हानि उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर बुधवार को खनन अधिकारी वशिष्ठ यादव, एसडीएम संदीप कुमार और राजस्व टीम ने पुलिस को साथ लेकर खुरगान रेत खनन क्षेत्र में छापा मारा। पुलिस प्रशासन के छापे के कारण खनन ठेकेदारों में हड़कंप मच गया। मौके पर पोर्कलेन मशीनों से रेत खनन किया जा रहा था। राजस्व टीम ने मौके पर खनन पट्टे की पैमाइश कराई। टीम ने मौके से रेत भरे चार ट्रकों का धर्मकांटे पर वजन कराया तो उनमें मानक से अधिक रेत पाया गया। जिस पर खनन अधिकारी ने मौके पर ही ओवरलोड के कारण 1.40 लाख का जुर्माना ऑनलाइन जमा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
डीएम के निर्देश पर छापा मारा गया था। मौके पर खनन पट्टे की भूमि की पैमाइश कराई गई जो सही पाई गई। मौके से रेत के आवेरलोड चार ट्रक पकड़े गए थे, जिनसे 1.40 लाख का जुर्माना वसूला गया है। - वशिष्ठ यादव, खनन अधिकारी शामली

कैराना के खुरगान में रेत खनन क्षेत्र पर छापे के दौरान खड़ी पोर्कलेन।

कैराना के खुरगान में रेत खनन क्षेत्र पर छापे के दौरान खड़ी पोर्कलेन।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed