{"_id":"6a6a57a90259835d5a0d2167","slug":"scooter-rider-dies-after-getting-entangled-in-barricading-rope-shamli-news-c-26-1-sal1002-170726-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बैरिकेडिंग की रस्सी में उलझकर स्कूटी सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बैरिकेडिंग की रस्सी में उलझकर स्कूटी सवार युवक की मौत
Thu, 30 Jul 2026 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
कमल उर्फ विश्वास निवासी तलवा माजरा का फाइल फोटो। परिजन
बाबरी। कांवड़ यात्रा के लिए लगाए गए बैरिकेडिंग की रस्सी बुधवार को एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। बाबरी क्षेत्र में पानीपत-खटीमा हाईवे पर बनत पुल के पास रस्सी में स्कूटी उलझने से कमल (25) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थानाक्षेत्र के गांव तलवा माजरा निवासी कमल उर्फ विश्वास पुत्र विनोद बुधवार सुबह स्कूटी से बनत की ओर जा रहा था। बनत पुल पर कांवड़ यात्रा के मद्देनजर लगाए गए बैरिकेडिंग की रस्सी में उसकी स्कूटी में उलझ गई। इससे स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और कमल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतक के परिजन गुड्डू ने बताया कि कमल अविवाहित था और कंडेला स्थित एक चम्मच फैक्टरी में काम करता था। जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।