फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Science and Mathematics Fair talent show

विज्ञान और गणित मेले में दिखाई प्रतिभा

Sat, 31 Dec 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 31 Dec 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Science and Mathematics Fair talent show
education - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। परिषदीय स्कूलों की जनपद स्तरीय विज्ञान और गणित मेले का शुक्रवार को आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि वीके गुलाटी और बीएसए चंद्रशेखर ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। संचालन खलील अहमद ने किया। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


शुक्रवार को कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनत में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान और गणित मेले में जनपद के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग कर विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम अध्यक्ष बीएसए चंद्रशेखर व मुख्य अतिथि जिला विज्ञान क्लब समन्वयक वीके गुलाटी ने बच्चों के मॉडलों का निरीक्षण किया। विज्ञान विषय के मॉडलों में अबुजर व तालिब पूर्व माध्यमिक स्कूल बंतीखेडा प्रथम, शेखर डांगरोल द्वितीय व मुत्तविश बनत तृतीय रहे। 
विज्ञापन


गणित में अंकित जलालपुर प्रथम, आयुष बलवा द्वितीय और विजय बनत तृतीय रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में इकरा जलालाबाद प्रथम, आदित्य सिंभालका द्वितीय व अदीबा बंतीखेडा तृतीय रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निबंध प्रतियोगिता में अंकुर बुटराड़ी प्रथम, अजय कुमार हरड फतेहपुर द्वितीय व अनिकेत गोहरनी तृतीय रहे। भाषण प्रतियोगिता में शाजिया भनेड़ा जट प्रथम, नमरा बनत द्वितीय व अभिषेक हरड फतेहपुर तृतीय रहे। लघु नाटिका में बलवा स्कूल प्रथम रहा। मौके पर योगेश राठी, प्रमोद सिंहवाल, सुभाष, सत्यबीर, बिजेंद्र कुमार, सुदेश कुमार, अजय, सरोज, सीमा, नीलम शर्मा, प्रीति, सिकेंद्र कुमार, अदिति, मोनिका, कमलेश, रेणू, इंदू, कमलेश, स्वेता, सोनिया, राजबीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed