फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli was shaken by the sound of gunfire, a crowd of people gathered.

Shamli News: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा शामली, लोगों की भीड़ जुटी

Thu, 27 Aug 2026 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Shamli was shaken by the sound of gunfire, a crowd of people gathered.
शामली। अंकित बालियान की हत्या शहर के बीच में सरेशाम जिस तरह से की गई, उससे माना रहा है कि हत्या करने वाले शॉर्प शूटर थे और उनकी उम्र 25 से 30 वर्ष के आसपास बताई गई है। गोलियों की तड़तड़ाहट से शामली दहल गया, जिसे भी वारदात का पता चला वह मौके की तरफ दौड़ पड़ा। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

आर्यपुरी नाला पटरी स्थित जिम में युवक व युवतियां रोज की तरह व्यायाम कर रहे थे। किसी को भी आभास नहीं था कि बाहर इतनी बड़ी वारदात हो सकती है। अंकित बालियान जैसे ही जिम से बाहर निकले तो उन पर अंधाधुंध गोलियों की बौछार कर दी। वह जान बचाने के लिए स्कार्पियो के पीछे भागे तो वहीं गिर गए। गोलियों की आवाज से इलाका दहल गया। इसके बाद हमलावर मौके से पैदल ही भाग गए। हालांकि उनके दो बाइकों पर आने की चर्चा भी रही, लेकिन मौके पर बाइक नहीं मिली। वारदात के बाद मौके पर पुलिस को सड़क पर खोखे बिखरे मिले, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया। वारदात की जानकारी मिलने पर गांव बंतीखेड़ा से भी ग्रामीण बड़ी संख्या में शामली पहुंच गए। शहर में हर किसी की जुबान पर सनसनीखेज वारदात की ही चर्चा होती रही। हर कोई यही कहता सुनाई दिया कि शहर के बीच व्यस्तम इलाके में दुस्साहसिक तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया। एएसपी सुमित शुक्ला का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

----
अंकित का मोबाइल फोन गिरा, युवकों ने पुलिस को सौंपा
अंकित बालियान का मोबाइल फोन गाड़ी के पास ही गिर गया था। उसे दो युवकों ने उठा लिया था और बाद में पुलिस को साैंप दिया गया। पुलिस ने उन युवकों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed