{"_id":"6a8f51711e162223b106eee5","slug":"cleaning-of-the-primary-school-premises-shamli-news-c-26-1-smrt1048-172695-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: प्राथमिक विद्यालय परिसर की कराई गई साफ-सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: प्राथमिक विद्यालय परिसर की कराई गई साफ-सफाई
विज्ञापन
बिडौली। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद बिडौली के ग्राम पंचायत सिंगरा स्थित जाट फॉर्म प्राथमिक विद्यालय में साफ-सफाई करा दी गई है। करीब एक वर्ष से विद्यालय परिसर में बड़ी-बड़ी घास उग आई थी।
अमर उजाला ने 25 अगस्त के अंक में ''हर वर्ष दस हजार खर्च फिर भी प्राथमिक विद्यालय में झाड़ियां'' शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई के निर्देश दिए। मजदूरों को लगाकर विद्यालय परिसर से घास-फूस और झाड़ियों की कटाई कराई गई। विद्यालय को पूरी तरह साफ कर दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी ऊन विकास कुमार ने इसकी पुष्टि की। जाट फॉर्म स्थित इस प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को पहले ही नजदीकी प्राथमिक विद्यालय खोकसा में स्थानांतरित कर दिया गया था। बच्चों की संख्या कम होने के कारण विद्यालय को दूसरे स्कूल के साथ जोड़ा गया है।
-लंबे समय से उपेक्षा के बाद कार्रवाई
विद्यालय परिसर में करीब एक वर्ष से साफ-सफाई नहीं हुई थी। इस कारण परिसर में बड़ी-बड़ी घास और झाड़ियां उग आई थीं। अमर उजाला की खबर ने इस समस्या को उजागर किया। इसके बाद ही अधिकारियों ने मामले पर ध्यान दिया और सफाई के निर्देश दिए।