{"_id":"6a8f510a47b7099393047b41","slug":"weekly-market-held-without-permission-on-kairana-road-shamli-news-c-26-1-aur1003-172735-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कैराना मार्ग पर बिना अनुमति लगा साप्ताहिक बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कैराना मार्ग पर बिना अनुमति लगा साप्ताहिक बाजार
विज्ञापन
कांधला। कैराना मार्ग पर प्रशासन की अनुमति के बिना साप्ताहिक बाजार लगाया गया। इससे लोगों को परेशानी हुई। एसडीएम कैराना शिवाजी यादव ने बताया कि बाजार के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई थी। उन्होंने जांच टीम भेजने और नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही। स्थानीय लोगों ने यातायात और सुरक्षा इंतजामों की मांग की है।
मंदिर में चोरी का प्रयास, पुलिस जांच में जुटी
कांधला। नई बस्ती स्थित शिवाला मंदिर में बुधवार को दिनदहाड़े चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन मजबूत ताले के कारण बदमाश सफल नहीं हो पाए। मोहल्ले के लोगों को भनक लगने पर चोर मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर मंदिर के पुजारी राधेश्याम शर्मा और अध्यक्ष शालिनी कौशिक मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल डायल-112 पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच-पड़ताल की। मंदिर अध्यक्ष शालिनी कौशिक ने बताया कि चोरों ने ताला तोड़ने की कोशिश की थी। हालांकि, ताला मजबूत होने के कारण वे चोरी करने में कामयाब नहीं हो सके। बाद में, शालिनी कौशिक ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने पुलिस से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।