{"_id":"5f889aca8ebc3e9ba007cb91","slug":"schools-will-be-opened-in-two-shifts-in-the-district-from-19-shamli-news-mrt5063664199","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 19 अक्तूबर से दो शिफ्ट में खुलेंगे विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 19 अक्तूबर से दो शिफ्ट में खुलेंगे विद्यालय
विज्ञापन
जिले में 19 से दो शिफ्ट में खुलेंगे विद्यालय
शामली। जिले में प्रशासन के साथ प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों के साथ हुई बैठक में 19 अक्तूबर से दो शिफ्ट में विद्यालयों को संचालित करने का निर्णय लिया गया। बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी जरूरी एहतियात बरती जाएगी।
बृहस्पतिवार को विकास भवन में आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी ने विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को बताया कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार 19 अक्तूबर से कंटेनमेंट जोन के बाहर के सभी विद्यालय खोले जाएंगे। विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक के बच्चों को उनके अभिभावकों की लिखित सहमति के बाद बुलाया जाएगा। एक दिन में एक कक्षा के 50 प्रतिशत बच्चे बुलाएं जाएंगे। बाकी बचे 50 प्रतिशत अगले दिन बुलाएं जाएंगे। विद्यालय खोले जाने से पूर्व पूरी तरह सैनिटाइज किया जाएगा। यह प्रक्रिया रोजाना प्रत्येक पाली के बाद नियमित रूप से की जाएगी। सैनिटाइजर, हैंडवाश, थर्मल स्क्रीनिंग व प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रहेगी। विद्यालय में प्रवेश और छुट्टी के समय मुख्य द्वार पर सोशल डिस्टेंस का पालन किया जाएगा। एक साथ सभी विद्यार्थियों की छुट्टी नहीं की जाएगी। विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी सभी फेस मास्क लगाएंगे। विद्यार्थियों को छह फीट की दूरी पर बैठाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था जारी रहेगी, जिनके पास ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था नहीं है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर विद्यालय बुलाया जाएगा। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि बैठक में तय हुआ है कि 19 अक्तूबर से दो शिफ्ट में कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाएं चलाई जाएगी। शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पूरी तरह पालन करने के लिए प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है।
विचार विमर्श हुआ
शामली। विकास भवन में दो शिफ्ट में बैठक हुई। 11 बजे से पहली शिफ्ट की बैठक में जिले के सभी राजकीय इंटर कालेज, हाईस्कूल और अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के और दोपहर दो बजे से दूसरी शिफ्ट में सभी वित्तविहीन मान्यता प्राप्त, सीबीएसई बोर्ड एवं आईसीएससी बोर्ड के प्रधानाचार्य और प्रबंधक शामिल हुए।