{"_id":"601d88458ebc3e4c7f240cf2","slug":"schools-from-classes-six-to-eight-will-open-from-february-10-shamli-news-mrt5239275132","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस फरवरी से खुलेंगे कक्षा छह से आठ तक के स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस फरवरी से खुलेंगे कक्षा छह से आठ तक के स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस फरवरी से खुलेंगे कक्षा छह से आठ तक के स्कूल
शामली। शासन के आदेश के बाद जिले में छह से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को दस फरवरी से खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही कक्षा एक से पांचवीं तक के स्कूल एक मार्च से शुरू होंगे। शासन से सूचना मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने विद्यालय खोलने की तैयारी शुरू कर दी है।
बेसिक शिक्षा के जिला समन्वयक जितेंद्र कुमार ने बताया कि शासन से 10 फरवरी को 6 से 8 तक विद्यालय खोले जाने की सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से मिली है। सोशल मीडिया पर अपर मुख्य सचिव के पत्र से यह जानकारी मिली है। जिले में 213 जूनियर विद्यालय हैं। इस आदेश के मिलने के बाद कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाएं चलाने की तैयारी शनिवार से शुरू कर दी जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि इस संबंध में शासन के आदेश जारी होने की जानकारी मिली है। 10 फरवरी से शासन की गाइड लाइन के अनुसार कक्षाएं शुरू की जाएंगी।