फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Scammed on the pretext of job in Saudi Arabia

Shamli News: सऊदी अरब में नौकरी का झांसा देकर ठगी

Mon, 09 Mar 2026 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 09 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Scammed on the pretext of job in Saudi Arabia
शामली/जलालाबाद। सऊदी अरब में गाड़ी चालक की नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवक से 75 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर थानाभवन थाने पर चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला खैरादियान निवासी सलमान खान ने बताया कि उसे विदेश भेजने के नाम पर कय्यूम अली निवासी पिपरा बाजार नेबुआ नौरंगिया कुशीनगर उप्र और उसके साथी इरशाद, दिलशाद व कामरान ने मिलकर 75 हजार रुपये की ठगी कर ली। यह रकम फोनपे के माध्यम से कय्यूम के मोबाइल नंबर पर भेजी गई थी।
विज्ञापन

आरोपियों ने उसका पासपोर्ट भी अपने पास रख लिया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी उसे पांच माह से टाल मटोल कर रहे हैं। न तो उसे विदेश भेजने की कोई व्यवस्था कर रहे हैं और न ही रुपये वापस दे रहे हैं। फोन करने पर कॉल भी रिसीव नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने और ठगी गई रकम वापस दिलाने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed