फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sandeep and Tanuja won in cross country race

Shamli News: क्राॅस कंट्री दौड़ में संदीप और तनुजा ने बाजी मारी

Mon, 02 Oct 2023 05:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 05:56 PM IST
विज्ञापन
Sandeep and Tanuja won in cross country race
-बालक वर्ग की पांच और बालिका वर्ग की हुई तीन किलोमीटर दौड़
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। नगर के उधम सिंह स्टेडियम से महात्मा गांधी की जयंती पर क्राॅस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। बालक वर्ग में संदीप व बालिका वर्ग में तनुजा राठी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

सोमवार को उधम सिंह स्टेडियम में क्राॅस कंट्री दौड़ का शुभारंभ उप क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर किया। इससे पूर्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। बालक वर्ग की पांच किलोमीटर व बालिका वर्ग की तीन किलोमीटर लंबी दौड़ हुई। बालक वर्ग में संदीप प्रथम, ओम द्वितीय, नावेद तृतीय, दीपांशु चौथे, रोहित पांचवें, आशुतोष छठे व बालिका वर्ग में तनुजा राठी प्रथम, साक्षी द्वितीय, गायत्री तृतीय, भूमिका चौथे, सिमरन पांचवें, अनुष्का छठे स्थान पर रही। सभी विजेताओं को जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरबीर मलिक ने सम्मानित किया। इस मौके पर प्रभारी युवा कल्याण अधिकारी सचिन पंवार, कोच भूपेंद्र चौधरी, कबड्डी कोच संजू रानी, कुश्ती कोच प्रशांत मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed