{"_id":"69517fad8c89fd69f50809f8","slug":"salute-to-sahibzadas-in-the-martyrdom-ceremony-shamli-news-c-26-1-sal1002-156421-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शहीदी समागम में साहिबजादों को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शहीदी समागम में साहिबजादों को किया नमन
Mon, 29 Dec 2025 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
चौसाना के ग्राम सुंदर नगर के गुरुद्वारे में चार साहिब जादो दो और जगत माता गुजरी की शहादत की
चौसाना। गांव सुंदर नगर में सिख पंथ के दसवें गुरु गोबिंद सिंह के चार साहिबजादों और जगत माता गुजरी देवी की शहादत की स्मृति में शहीदी समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शनिवार मध्यरात्रि तक श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ चला।
कार्यक्रम में रागी गुलाब सिंह ने गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके अद्वितीय त्याग और बलिदान की गाथा सुनाई। उन्होंने बताया कि देश और धर्म की रक्षा के लिए गुरु गोविंद ने अपने पूरे परिवार का बलिदान दिया, जो इतिहास में अनुपम उदाहरण है। कीर्तन और प्रवचनों से संगत भावविभोर हो उठी।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गुरबाज सिंह ने बताया कि 21 से 27 दिसंबर तक शहीदी सप्ताह मनाया जाता है। इसी दिन फतेहगढ़ साहिब गए जत्थे के सदस्य सेवाकर गांव लौटते हैं। शहीदी समागम में नवाब सिंह, ग्राम प्रधान सिमरन जीत, करनजीत सिंह, प्रधान सरबजीत हनी, अमरजीत, गुरमीत, अमनदीप कौर, रमनजीत, देवेंद्र कौर, दलजीत, रणबीर, दमन, सिमरजीत कौर आदि मौजूद रहें। कार्यक्रम के समापन पर शहीदों को नमन कर गुरु परंपरा पर चलने का संकल्प लिया गया।