फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ruckus started in the municipality after the allegations of six councilors

Shamli News: छह सभासदों के आरोपों के बाद नगरपालिका में शुरू हुई रार

Tue, 10 Sep 2024 02:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 10 Sep 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Ruckus started in the municipality after the allegations of six councilors
शामली कलक्ट्रेट में  पालिका के अ​धिशासी अ​धिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर डीएम को ​श
शामली। छह सभासदों द्वारा पालिका में वित्तीय अनियमितताएं और अधिशासी अधिकारी पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप लगाने के बाद पालिका में रार शुरू हो गई है। एक तरफ इन सभासदों ने सोमवार को जिलाधिकारी रविंद्र सिंह को शिकायती पत्र देकर अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह पर भाजपा के निर्विरोध निर्वाचित सभासद राजीव गोयल के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए निलंबन की मांग की व अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की अनुमति मांगी है। वहीं, दूसरी तरफ पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल ने बैठक कर इन सभासदों पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन

तीन दिन पहले शनिवार को नगर पालिका के वार्ड सभासद राजीव गोयल, निशिकांत संगल, अनिल उपाध्याय, अजित निर्वाल, सभासद पति पंकज गुप्ता व सेठपाल आदि ने एक रेस्टोरेंट में प्रेसवार्ता कर नगरपालिका के वाहनों में डीजल डालने समेत कई वित्तीय अनियमितताएं और अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह पर भाजपा सभासद राजीव गोयल के साथ फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

नगर पालिका के वार्ड सभासद निशिकांत संगल, अनिल उपाध्याय, राजीव गोयल, सेठपाल, पंकज गुप्ता आदि सोमवार को कलक्ट्रेट पर पहुंचे और डीएम रविंद्र सिंह को शिकायती पत्र सौंपा। कहा कि वार्ड सभासद राजीव गोयल ने छह सितंबर को जनहित के कार्य को अवगत कराने के लिए अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह को फोन किया था। आरोप है कि अधिशासी अधिकारी ने आग बबूला होकर जनहित के कार्य करने से इनकार करते हुए कहा कि जहां चाहो, उनकी शिकायत कर लो। सभासदों का आरोप है कि अधिशासी अधिकारी ने यहां तक कहा कि उनकी सरकार पर आज तक उनका कुछ नहीं बिगड़ सका। उन्होंने सभासद राजीव गोयल से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का ऑडियो भी जिलाधिकारी को उपलब्ध कराते हुए अधिशासी अधिकारी के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई करने व पालिका में अनियमित कार्यों की जांच की मांग की। अन्यथा की स्थिति में जिलाधिकारी से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की अनुमति भी मांगी। सभासद व अधिशासी अधिकारी के बीच नोकझोंक का ऑडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी ने सभासद ने मांगी माफी, पालिकाध्यक्ष ने कहा गलत काम नहीं करूंगा
शामली। डीएम से शिकायत के बाद सोमवार शाम को नगर पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल की अध्यक्षता में बैठक हुई। अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सभासद राजीव गोयल के बार-बार फोन करने से आवेश में आकर मेरे द्वारा कुछ असंवैधानिक भाषा का प्रयोग हो गया। इसके लिए वे भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ओर सभासद राजीव गोयल से क्षमा मांगते हैं। अधिशासी अधिकारी ने कहा छह सभासदों द्वारा पालिका में वित्तीय अनियमितताओं के जो आरोप लगाए गए हैं, वे तथ्यों से परे हैं। वाहनों में डीजल को लेकर लगाए आरोप के बारे में उन्होंने कहा सिर्फ चुनाव वाले मई माह में डीजल का ज्यादा खर्च हुआ था। इसके लिए पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल ने दो सभासदों की जांच कमेटी गठित की। उन्होंने कहा कि नगरपालिका में सभी कार्य नियमानुसार शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार किए जा रहे हैं। किसी तरह की कोई अनियमितता नहीं है।
उधर, नगर पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल ने कहा पालिका को बदनाम करने के लिए कुछ प्रॉपर्टी डीलर सभासद बन गए हैं। वे प्रॉपर्टी डीलर सभासद चाहते हैं कि उनके सानिध्य में जो अवैध कालोनियां काटी गई हैं, मैं उनमें सड़क, नाली बनवा दूं और बिजली लगवाऊं। उनकी यह बात कतई मंजूर नहीं है। वे सभासद मीटिंग में आएं और अपनी बात को रखें। अगर अवैेध कालोनी में गलत तरीके से काम करने की बात कहेंगे तो वह काम नहीं होगा। केवल जनता के हितों का ही काम होगा।
नगरपालिका के सामान्य लिपिक अनिल शर्मा ने बताया बैठक में मौजूद 17 सभासदों और दो सभासदों ने वर्चुअल माध्यम से पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने की शपथ ली। उन्होंने शामली शहर के सुंदरीकरण व सर्वांगीण विकास कराए जाने के लिए पालिकाध्यक्ष के साथ रहने की बात कही।

पत्र पर सभासद अरिवंद कुमार, शाहिदा, तोहीद रहमानी, रोबिन, अजय कुमार, विनोद तोमर, पूजा, पिंकी, प्रमोद कुमार, हसीन अंसारी, नीरज देवी, धुरेंद्र सिंह, आशीष गुप्ता, रामनिवास, फिरदौस, हाजी साजिद आदि के हस्ताक्षर हैं।

शामली कलक्ट्रेट में  पालिका के अधिशासी अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर डीएम को श

शामली कलक्ट्रेट में  पालिका के अधिशासी अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर डीएम को श

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed