{"_id":"634efe2e89ef766c1e3e1b49","slug":"rohit-a-resident-of-machhrauli-injured-in-the-accident-also-died-shamli-news-mrt6101965191","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल मछरौली निवासी रोहित की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल मछरौली निवासी रोहित की भी मौत
विज्ञापन
कैराना में बाइक हादसे में मृत अक्षय का फाइल फोटो।
- फोटो : SHAMLI
हादसे में घायल मछरौली निवासी रोहित की भी मौत
शामली, कैराना, झिंझाना। क्षेत्र में झिंझाना रोड पर गोगवान के पास सोमवार रात दो बाइकों की भिड़ंत में घायल एक और युवक रोहित ने भी दम तोड़ दिया। मंगलवार को अक्षय और रोहित के शवों का उनके गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
सोमवार रात करीब साढे़ आठ बजे झिंझाना रोड पर गोगवान के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई थी। जिसमें बुच्चाखेडी निवासी अक्षय (24) की मौके पर ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल बुच्चाखेड़ी निवासी अभिषेक, झिंझाना के मछरौली निवासी चचेरे भाई गौरव व रोहित तथा बलहेड़ा निवासी अचिन को सरकारी अस्पताल लाया गया था। जहां से चारों को हायर सेंटर रेफर कर दिया था। गंभीर घायल रोहित को मुजफ्फरनगर में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। जिसके बाद परिजन शव को अपने साथ ले गए। पुलिस ने अक्षय के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद दोपहर करीब दो बजे अक्षय को शव उसके गांव बुच्चाखेड़ी लाया गया। दोनों के शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोहित अपने पीछे पत्नी एक वर्ष की पुत्री छोड़ गया है। वह मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था।
विज्ञापन
--
अक्षय की अगले माह होनी थी शादी
बुच्चाखेड़ी निवासी अक्षय के चचेरे भाई अभय ने बताया कि उसकी अगले महीने हरियाणा के थाना बापौली के गांव जलमाना में बरात जानी थी। शादी की तैयारियां चल रहीं थी। अक्षय का एक छोटा सगा भाई अजय है। अक्षय अपने दोस्त अभिषेक के साथ अपने रिश्तेदार अचिन निवासी बल्हेड़ा थाना झिंझाना को बाइक से उसके गांव छोड़ने जा रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया। बुच्चाखेड़ी के पूर्व प्रधान राजेश के छोटे भाई अभिषेक की पानीपत के मैक्स अस्पताल में हालत गंभीर है। अभिषेक को जीवन रक्षक यंत्रों पर रखा गया है। जबकि मछरौली निवासी गौरव व बल्हेड़ा निवासी अचिन की मेरठ हॉस्पिटल में हालत गंभीर बताई जा रही है।
--
हेलमेट होते तो बच सकती थी जानें
सोमवार रात गोगवान के पास दो बाइकें तेज गति में आपस में टकरा गईं। मौके पर पुलिस को एक बाइक तो तभी मिल गई थी, लेकिन दूसरी बाइक का पता नहीं चल सका। गति इतनी अधिक थी कि काफी देर बाद दूसरी बाइक घटना स्थल से 150 मीटर दूरी पर जंगल में पड़ी मिली। अक्षय व रोहित के अलावा घायलों के घुटनों और सिरों में गंभीर चोट थी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र ने बताया कि सभी के सिर पर चोट थी। अगर हेलमेट पहना होता तो शायद जान बच सकती थी। उन्होंने दुपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने की अपील की।

झिंझाना क्षेत्र के गांव मछरौली में विलाप करते मृतक के परिजन।- फोटो : SHAMLI

झिंझाना क्षेत्र के मछरोली निवासी मृतक रोहित का फाइल फोटो- फोटो : SHAMLI