फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Roared to pay cane farmers

गन्ना भुगतान के लिए किसान गरजे

Wed, 16 Mar 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Wed, 16 Mar 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
Roared to pay cane farmers
शामली गन्ना समिति कार्यालय में धरने के दौरान डीसीओ के साथ नोकझोंक करते विधायक पंकज मलिक - फोटो : अमर उजाला
शामली। चीनी मिलों द्वारा किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं करने पर मंगलवार को गन्ना समिति कार्यालय पर किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान आए जिला गन्ना अधिकारी को बंधक बनाकर धरने पर बैठा लिया। भाजपा और कांग्रेस विधायक के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष पति भी धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए।  बाद में समय से भुगतान का आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त किया गया। 
विज्ञापन


 मंगलवार को सहकारी गन्ना समिति कार्यालय पर क्षेत्र के दर्जनों गांवों के किसान जुटे। इस दौरान कांग्रेस विधायक पंकज मलिक ने कहा कि शुगर मिलें किसानों का गन्ना बकाया भुगतान ना होने की वजह से किसानों के सामने भुखमरी की स्थिति हो गई है। बकाया भुगतान ब्याज सहित किसानों को दिलाया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि शासन से लेकर प्रशासन तक चीनी मिल मालिकों के फायदे में सोच रही हैं, जबकि किसान त्रस्त हैं। 
विज्ञापन


थानाभवन से भाजपा विधायक सुरेश राणा ने कहा कि पड़ोसी राज्य हरियाणा में रिकवरी 8 प्रतिशत है और गन्ना मूल्य भी यूपी से 25 रुपये प्रति कुंतल अधिक है। इसके बावजूद हरियाणा में किसानों को समय पर गन्ना भुगतान मिल रहा है, जबकि शामली की मिल की रिकवरी 14 प्रतिशत होने के बावजूद किसानों को भुगतान नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट का स्पष्ट आदेश है कि जब तक चीनी मिलें समस्त बकाया भुगतान ना कर दें, किसानों से किसी भी प्रकार के सरकारी बकायादारी की वसूली नहीं की जाएगी। इसके बावजूद विद्युत निगम किसानों का उत्पीड़न कर रहा है, बकायादारी पर सम्मन शुल्क के रूप में हजारों रुपये वसूले जा रहे हैं तथा मुकदमे भी दर्ज कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शामली शुगर मिल 8 हजार बोरे चीनी प्रतिदिन बनाने की क्षमता रखती है, उसमें से यदि पांच हजार चीनी बोरे प्रतिदिन बेचा जाए, तो उसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये होती है। लिहाजा 15 दिन के भीतर बेची गई चीनी की रकम के हिसाब से किसानों को भुगतान कराया जाए। 

वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रसन्न चौधरी ने कहा कि चीनी मिल मालिकों को यह ध्यान में रखना चाहिए कि किसानों से ही उनकी रोजी रोटी चल रही है। यदि किसान परेशान रहेगा, तो चीनी मिल मालिक भी ठीक नहीं रहेंगे। धरनास्थल पर पहुंचे जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती को किसानों ने बंधक बनाकर बैठा लिया।


बाद में चीनी मिल अधिकारियों से वार्ता कर आश्वासन दिया गया कि चीनी बिक्री के हिसाब से ही शीघ्रता से किसानों को भुगतान कराया जाएगा। इसके बाद धरना समाप्त हो गया। इस दौरान राजवीर सिंह मुंडेट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, रणबीर सिंह, हरीश चौधरी, जिला पंचायत सदस्य जाहिद, शाउद्दीन, कंवरपाल सिंह, पप्पू, देशपाल, सोहनपाल सिंह, महिपाल सिंह, सर्वेश, मनोज ठाकुर, महबूब प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed