फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Roadways bus stand sanitized

दमकल विभाग ने पालिका टीम के साथ चलाया सैनिटाइज अभियान

Sun, 05 Apr 2020 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus stand sanitized
शामली दिल्ली रोड पर मैहल्ला तैमूरशाह में सैनीटाईजर करती अग्नीशमन दल व नगर पालिका की टीम - फोटो : SHAMLI
रोडवेज बस स्टैंड को किया सैनिटाइज
विज्ञापन

शामली। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अग्निशमन विभाग और नगरपालिका की टीम ने संयुक्त रूप से शहर में कई स्थानों पर सैनिटाइज अभियान चलाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि रविवार को फायर ब्रिगेड के साथ शहर में कई स्थानों पर सैनिटाइज किया। इस दौरान फायर स्टेशन प्रभारी अजीज खान और पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश कुमार सैनी भी टीम के साथ मौजूद रहे। इस दौरान अजंता चौक से दिल्ली रोड पर सिटी ग्रीन तक दोनों तरफ सैनिटाइज किया गया। इसके अलावा तिमरसा मोहल्ला, अबुबकर मस्जिद, टायर मार्केट, फव्वारा चौक, रोडवेज बस स्टैंड, पेट्रोल पंप परिसर आदि को सैनिटाइज किया गया। सीएफओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए यह अभियान जारी रहेगा।

पीआरवी वाहनों को किया जा रहा सैनिटाइज
शामली। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि लॉकडाउन में जरूरतमंदों को खाना और राशन पहुंचाने में पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी दिनरात जुटे हुए हैं। इस परिस्थिति में कोरोना वायरस संक्रमण से खुद को सुरक्षित रखने के लिए पीआरवी वाहनों को नियमित रूप से सैनिटाइज करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए पीआरवी कर्मियों को हैंड सैनिटाइजर और फेस मास्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। रविवार को एसपी ने लॉकडाउन में शहर के विजय चौक, दिल्ली रोड, अजंता चौक आदि का भ्रमण कर ड्यूटी प्वाइंटों पर मौजूद पुलिसकर्मियों को लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने और अनावश्यक रूप से घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी ने चिह्नित किए गए मोहल्लों में स्वास्थ्य टीम को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का खुद भी पालन करने और मास्क पहनकर सुरक्षात्मक उपाय करने के लिए कहा।

शामली मौहल्ला बरखंडी मन्दिर में सैनीटाईजर करते सभासद व नगर पालिका कर्मचारी

शामली मौहल्ला बरखंडी मन्दिर में सैनीटाईजर करते सभासद व नगर पालिका कर्मचारी- फोटो : SHAMLI

शामली में मौहल्ला  तैमूरशाह  में सर्व करती स्वास्थ्य  विभाग की टीम

शामली में मौहल्ला तैमूरशाह में सर्व करती स्वास्थ्य विभाग की टीम- फोटो : SHAMLI

शामली दिल्ली रोड पर दुकानो पर सैनीटाईजर करती अग्नीशमन दल व नगर पालिका की टीम

शामली दिल्ली रोड पर दुकानो पर सैनीटाईजर करती अग्नीशमन दल व नगर पालिका की टीम- फोटो : SHAMLI

शामली दिल्ली रोड पर दुकानो पर सैनीटाईजर करती अग्नीशमन दल व नगर पालिका की टीम

शामली दिल्ली रोड पर दुकानो पर सैनीटाईजर करती अग्नीशमन दल व नगर पालिका की टीम- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed