{"_id":"60ca3ff88ebc3e342479c10b","slug":"roadways-bus-stand-expected-to-start-soon-shamli-news-mrt543060444","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस स्टैंड जल्द शुरू होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस स्टैंड जल्द शुरू होने की उम्मीद
विज्ञापन

कैराना। कस्बे में मोहल्ला छड़ियान में 1207 वर्ग मीटर जमीन पर 24 लाख रुपये की लागत में यात्री प्रतीक्षालय, शौचालय, पूछताछ केंद्र व सीसी टाइल्स फर्श लगकर तैयार हो गए हैं। अब भवन पर पेंट, पेयजल सुविधा व लाइट की व्यवस्था होते ही रोडवेज बस स्टैंड पर स्टाफ की तैनाती हो जाएगी।
25 जनवरी 2019 को तत्कालीन एसडीएम डॉ. अमित पाल शर्मा के प्रयासों के चलते छड़ियान के मैदान में नगर पालिका की खाली पड़ी 1207 वर्ग मीटर जमीन रोडवेज को दे दी गई थी। दो साल के इंतजार के बाद फरवरी 2021 में जमीन पर रोडवेज के ठेकेदार द्वारा यात्री प्रतीक्षालय, शौचालय, पूछताछ केंद्र व सीसी टाइल्स फर्श का कार्य शुरू किया गया था, जो अप्रैल के अंत तक पूरा हो गया था। बाद में कोरोना कर्फ्यू के चलते रोडवेज बस स्टैंड भवन पर पेंट, पेयजल व लाइट का कार्य नहीं हो सका था। अब जल्द ही रोडवेज स्टैंड पर पेंट, पेयजल व लाइट का कार्य शुरू होने की संभावना है, जिसके बाद यहां पर रोडवेज स्टाफ की तैनाती व बसों की व्यवस्था कराई जाएगी। इस मामले में शामली रोडवेज के एआरएम मनोज वाजपेयी ने बताया कि उनकी जेई से बात हुई थी। बस स्टैंड पर जल्द ही रंगाई पुताई, पेयजल व लाइट की व्यवस्था करा दी जाएगी। इसके बाद यहां स्टाफ की तैनाती व बसों की व्यवस्था कराई जाएगी।
गन्ना मंत्री ने शिकायतों के निस्तारण के दिए निर्देश
शामली। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने थानाभवन स्थित अपने फार्म हाउस पर जनता दर्शन कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बुधवार को मंत्री ने थानाभवन स्थित अपने फार्म हाउस पर जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को फोन कर कहा कि नागरिकों को एक ही समस्या के लिए बार-बार चक्कर लगाने न पड़ें। उनकी समस्याओं का तुरंत निस्तारण किया जाए। अधिकारियों को हिदायत दी कि वे जनमानस की शिकायतों का प्रमुखता से निस्तारण कराएं। आम जनमानस को होने वाली असुविधाएं बर्दाश्त नहीं की जाएगी।