{"_id":"6acd341f71aa6ff04f0accdb","slug":"roads-and-drains-to-be-constructed-in-shamli-at-a-cost-of-2793-lakh-shamli-news-c-26-1-sal1002-175964-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शामली में 27.93 लाख से बनेंगी सड़कें और नालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शामली में 27.93 लाख से बनेंगी सड़कें और नालियां
Tue, 13 Oct 2026 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
शामली। शहर के वार्ड दो और सात में 27.93 लाख रुपये की लागत से सड़क और नाली निर्माण के तीन कार्य कराए जाएंगे। नगर पालिका परिषद की ओर से इनके टेंडर जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी है। तीन कार्यों की कुल लागत 27,93,039 रुपये है। निर्माण पूरा होने से संबंधित गलियों में आवागमन और जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद संगल ने बताया कि शहर में सड़क और जल निकासी की समस्याओं के समाधान के लिए जरूरत के अनुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा।
इन स्थानों पर होंगे काम
वार्ड दो : राकेश कुमार के मकान से याकूब के मकान तक सड़क और नाली निर्माण पर 9,35,012 रुपये खर्च होंगे।
वार्ड दो : सादा मिस्त्री से साजिद और फिरोज के मकान तक सड़क व नाली निर्माण पर 8,79,315 रुपये खर्च किए जाएंगे।
वार्ड सात : दयानंद नगर की गली नंबर 14 में सुभाष के घेर से गौरव के मकान तक सड़क और नाली निर्माण पर 9,78,712 रुपये की लागत आएगी।