फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   RLD delegation met DM, demanded compensation to the aggrieved farmers

Shamli News: डीएम से मिला रालोद प्रतिनिधिमंडल, पीड़ित किसानों को मुआवजे की मांग

Tue, 18 Jul 2023 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
RLD delegation met DM, demanded compensation to the aggrieved farmers
शामली। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंदर चेयरमैन के नेतृत्व में शामली सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, थानाभवन विधायक अशरफ अली ने सोमवार को जिलाधिकारी रविंद्र सिंह से कैराना में सम्पूर्ण समाधान दिवस में मिलकर बाढ़ से पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि यमुना नदी के तेज प्रवाह से ठोकर टूटने से सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो गई है। विभागीय अधिकारियों द्वारा जो प्रयास किए जा रहे हैं, वह पर्याप्त नहीं है। वहीं एक-दो दिन में मौसम विभाग की ओलावृष्टि की घोषणा को दृष्टि रखते हुए आदि नुकसान होने की प्रबल संभावनाएं हैं। इस दौरान सनोज तोड़ा, नजाकत प्रधान, फारूक, वसी आदि मौजूद रहे। उधर, विधायक अशरफ अली ने बताया कि डीएम ने टीमें गठित कर शासन को मामले से अवगत कराने को कहा है। जल्द ही विधानसभा में भी उठाया जाएगा। रालोद किसानों के साथ है।
विज्ञापन

वहीं कांग्रेस ने भी बैठक कर किसानों को मुआवजे की मांग उठाई। जिला कांग्रेस कमेटी ने गढ़ीपुख्ता में किसानों के साथ बैठक की। साथ ही भारी बारिश होने से फसल के नुकसान की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता कश्यपपुरी में आयोजित बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि जलभराव के चलते कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। गढ़ीपुख्ता नगर पंचायत में कुछ लोग कच्चे मकानों में डरकर रह रहे हैं, उन्हें उचित स्थानों पर पहुंचाया जाए। वहीं भारी बारिश से बर्बाद हुई फसल का सरकार को सर्वे कराकर मुआवजा देना चाहिए ।बैठक में उमरदीन सैफी, निशांत तोम, संदीप शर्मा, रिजवान, हंसराज सैनी, भागमल सैनी, शुभम सैनी, असगर खान, आसिफ, विनोद सैनी, सुन्दर सैनी, सज्जू कश्यप मौजूद रहे।-
-----

पूर्व कैबिनेट मंत्री और अधिकारियों ने किया बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा
कांधला। यमुना का जलस्तर बढ़ने से कैराना के समीप तटबंध टूटने से किसनों के सामने समस्या खड़ी हो गई। तटबंध टूट जाने के बाद खंड विकास क्षेत्र के गांव डून्डूखेड़ा, ईस्सौपुरटील और गढ़ी रामकौर के दर्जनों किसानों के खेत में यमुना का पानी तेजी के साथ घुस गया है। पानी घुसने से किसानों की करीब हजारों बीघा धान, ईंख, मक्का की फसल जलमग्न हो गई। इससे किसानों की चिंताएं लगातार बढ़ रही हैं। किसान सुरेंद्र, भूपेंद्र, राजपाल का कहना है कि वर्ष 2013 में इस्सोपुर टील से लेकर कैराना तक यमुना नदी पर तटबन्ध का निर्माण कराया गया था, जिसमें यमुना नदी के जलस्तर के बढ़ने के बाद भी किसानों की फसल को कोई नुकसान नहीं होता था, लेकिन रेत खनन माफियाओं ने तटबंध को लगातार क्षति पहुंचाई है। परिणाम स्वरूप कैराना के पास तटबन्ध क्षतिग्रस्त होकर टूट गया।

रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने एसडीएम कैराना निकिता शर्मा सहित अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को हर संभव मदद सरकार से दिलाने का भी आश्वासन दिया। पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों की कई हजार बीघा फसल नष्ट हुई है। उक्त मामले में प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को अवगत करा दिया गया है। शीघ्र ही सरकार द्वारा पीड़ित किसानों को नष्ट हुई फसलों का मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed