{"_id":"5de2b7598ebc3e54ef7ae552","slug":"rising-population-waste-of-country-shamli-news-mrt4563828175","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बढ़ती आबादी, देश की बर्बादी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बढ़ती आबादी, देश की बर्बादी’
विज्ञापन
जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू कराने के लिए तिरंगा झंडा लेकर पैदल मार्च में भाग लेते छात्र।
- फोटो : SHAMLI
शामली। उच्च शिक्षा विचार मंच शामली की ओर से जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू कराने की मांग को लेकर शहर के मुख्य मार्गोँ पर पैदल मार्च निकाला गया। छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया 111 फुट लंबा तिरंगा आकर्षण का केंद्र रहा।
उच्च शिक्षा विचार मंच के संयोजक जयवीर सिंह कुड़ाना के नेतृत्व में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग को लेकर जिले की शिक्षण संस्थाओं के सैकड़ों छात्र-छात्राएं भैंसवाल रोड स्थित वीवी पीजी कॉलेज में एकत्र हुए। यहां से पैैदल मार्च का शुभारंभ शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, सत्यप्रकाश अग्रवाल, रमेश विश्वकर्मा, बाबूराम पंवार, दीपक जैन आदि ने हरी झंडी दिखाकर किया। पैदल मार्च माजरा रोड टंकी रोड, धीमानपुरा, सुभाष चौक, हनुमान रोड, वीवी इंटर कॉलेज रोड, फव्वारा चौक, विजय चौक से होते हुए आरके डिग्री कालेज में पहुंच कर संपन्न हुआ। 111 फुट लंबा तिरंगा झंडा व भारत माता की तस्वीर आकर्षण का केंद्र रहे। पैदल मार्च में दर्जनों छात्र-छात्राएं, एनसीसी, एनएसएस तथा समाजसेवी संस्थाओं व ग्राम प्रधानों ने भाग लिया। छात्र-छात्राएं ‘छोटा परिवार सुखी परिवार’, ‘बढ़ती आबादी, देश की बर्बादी’, ‘हम सब ने ठाना है, जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना है’ आदि स्लोगन लिखे बैनर लेकर चल रहे थे।
आरके डिग्री कालेज में पहुंचने पर सभा का आयोजन किया गया। पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, रमेशचंद विश्वकर्मा, जयबीर कुड़ाना, सत्यप्रकाश अग्रवाल आदि ने बढ़ती जनसंख्या से होने वाले दुष्परिणाम बताए। सभा का संचालन मुकेश चौधरी ने किया। सभा के बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सदर राजकुमार सिंह को सौंपा। पैदल मार्च में श्री सत्यनारायण इंटर कालेज, आरके डिग्री कालेज, वीवी डिग्री कालेज, रितिका बाल पब्लिक स्कूल, वीवी इंटर कालेज, आरके इंटर कालेज, सेंट आरसी, ओशो दीप पब्लिक स्कूल, उप्र मान्यता प्राप्त महासंघ के स्कूल शामिल हुए। इस दौरान देशपाल राणा, कमलवीर निर्वाल, अंकित गोयल, अनुज गौतम, श्यामलाल शर्मा, डाक्टर कुलदीप मलिक, दीपक जैन, डा. सतीश शर्मा, श्रीपाल धामा, श्यामबाला मलिक, मीनू संगल, रूबी चौधरी, आशुतोष पंवार, डाक्टर मुबारक अली, बिजेंद्र मलिक कुड़ाना, दिव्या प्रभाकर, सरदार राजेंद्र सिंह, सत्यवीर मूंछ, श्रीपाल गोयल, राजेंद्र सिंह, संजीव प्रधान, डा. ओमपाल सिंह, नरेंद्र कुमार, एमके गर्ग आदि मौजूद रहे। पैदल मार्च के लिए सभी चौराहों पर पुलिस फोर्स तैनात की गई थी।