{"_id":"6431acbda61c7ee86604b1b7","slug":"residents-of-tej-singh-colony-yearning-for-every-drop-of-water-shamli-news-c-26-1-smrt1056-1520-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे तेज सिंह कालोनी वासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे तेज सिंह कालोनी वासी
विज्ञापन
शामली रेलपार तेज सिंह कालोनी में पाइप लाइन टूटने से सडक पर भरा पानी
- पाइप लाइन भी जगह-जगह से फटने के कारण सड़कों पर बह रहा है पानी
- 60 के करीब घरों तक नहीं पहुंच रहा पीने का पानी, लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी
-नगर पालिका में 15 दिन से लगातार कर रहे शिकायत, नहीं हो रहा समस्या का समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। नगर के रेलपार स्थित वार्ड-11 में तेज सिंह कालोनी के करीब 60 घरों में पीने का पानी तक नहीं पहुंच रहा है। कई जगह पाइप लाइन फटने के कारण कॉलोनी के लोग पीने के पानी को तरस गए हैं। नगर पालिका में लगातार शिकायत के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। लोगों ने डीएम से पानी की समस्या का समाधान कराने की मांग की है। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर-11 में रेलपार स्थित तेज सिंह काॅलोनी है। जहां करीब 60 परिवार रहते है। वार्ड में बनी टंकी से पानी घरों तक नहीं पहुंच पा रहा है। कालोनी में कई स्थानों से पाइप लाइन फटी पड़ी है। यह लाइन 25-25 फीट के दायरे में चार स्थानों से फटी हुई है। पानी घरों में पहुंचने के स्थान पर नालियों व गलियों में बर्बाद हो रहा है। इससे वहां जलभराव की स्थिति बनी हुई है। पानी गलियों में बहने के कारण कीचड़ हो गई है और आने जाने में लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
घरों तक पानी न पहुंच पाने के कारण लोगों को हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है। यह समस्या पिछले 15 दिन है, लेकिन शिकायत के बावजूद भी नगर पालिका से कोई अधिकारी व कर्मचारी वहां तक नहीं पहुंचा है। पालिका की लापरवाही के कारण लोगों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अब उन्होंने मामले की शिकायत व पानी बर्बादी की वीडियो डीएम को भेजकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है, जिससे उन्हें पीने का पानी मिल सकें।
नहीं सुनते पालिका कर्मचारी
संजय गोयल उर्फ बोबी ने बताया कि पाइप लाइन फटी होने व घरों तक पानी नहीं आने की शिकायत कई बार नगर पालिका में लिखित व मौखिक अधिकारियों व कर्मचारियों से कर चुके हैं, लेकिन अभी तक भी इसका समाधान तक नहीं हुआ है। इससे उनको काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यदि जल्द ही पाइप लाइन ठीक नहीं होती है तो वह डीएम के यहां पाइप लाइन में लगाई गई घटिया सामग्री लगाने की शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
दस दिन से नहीं पहुंच रहा पानी
डाॅ. रितु जैन ने बताया कि पाइप लाइन टूटने के कारण उनके घर पर दस दिन से पानी नहीं आ रहा है। इससे उनको पीने के पानी के लिए समस्या हो रही है। उनको सबमर्सिबल से घर का पानी भरना पड़ता है। उन्हाेंने जल्द से जल्द पाइप लाइन ठीक कराने की मांग की है।
घटिया सामग्री लगाने से फट रही पाइप लाइन
अंकित पुंडीर ने बताया कि कालोनी में जो पाइप लाइन बिछाई गई है उसमें घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। यह लाइन पिछले एक माह में आधा दर्जन से अधिक बार टूट चुकी है। इससे उन्हें पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई तक नहीं की जा रही है।
कटवाना पड़ेगा पानी का कनेक्शन
कमलेश ने कहा कि उनकी कालोनी में रोजाना पाइप लाइन फटने से पानी की किल्लत होती है। शिकायत के बाद भी कई-कई दिन बाद आकर ठीक किया जाता है, लेकिन यह फिर फट जाती है। यदि यहीं हाल रहा तो उन्हें टंकी का कनेक्शन कटवाकर सबमर्सिबल लगवाना पड़ेगा। क्योंकि रोज-रोज पानी के लिए तरसना पड़ता है।
इन क्षेत्रों में भी दूषित पेयजल की समस्या
शहर में कई क्षेत्रों दूषित पेयजल की समस्या सामने आ रही है। गांधी चौक शिव मूर्ति, मोहल्ला गुजरातियान, काका नगर में दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायत लोगों ने नगर पालिका में की थी।