{"_id":"6859a68b4cdf42720b0a13b7","slug":"residential-and-non-residential-buildings-of-pac-camp-will-be-ready-in-2026-shamli-news-c-26-1-smrt1047-144369-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: 2026 में तैयार होंगे पीएसी कैंप के आवासीय-अनावासीय भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: 2026 में तैयार होंगे पीएसी कैंप के आवासीय-अनावासीय भवन
विज्ञापन
उंचा गांव में निर्माणाधीन पीएससी कैंप । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। कैराना-खतौली राज्यमार्ग पर ऊंचागांव के जंगल में 314 करोड़ रुपये की लागत से पीएसी कैंप के आवासीय-अनावासीय भवनों का निर्माण कार्य चल रहा है। दस माह में प्रशासनिक कार्यालय भवन, बैरक, 534 बहुमंजिला आवासीय भवनों का 29 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। निर्माण एजेंसी के अधिकारियों के मुताबिक अगले साल 31 अगस्त 2026 तक पीएसी कैंप बनकर तैयार हो जाएंगे।
पीएसी कैंप के लिए ऊंचा गांव और फायरिंग रेंज के लिए गुर्जरपुर में भूमि आरक्षित की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैराना क्षेत्र में पीएसी कैंप की आधारशिला आठ नवंबर 2021 में कैराना विजय पथिक महाविद्यालय में आयोजित सभा में रखी थी। उत्तर प्रदेश शासन से ऊंचागांव में पीएसी कैंप के अनावासीय और आवासीय भवनों के लिए 314 करोड़ रुपये की धनराशि की वित्तीय स्वीकृति हुई थी।
गत वर्ष 16 अगस्त 2024 में इंदौर की निर्माण एजेंसी को काम करने की अनुमति दी गई थी। निर्माण एजेंसी ने दस माह पूर्व ऊंचा गांव के जंगल में प्रशासनिक कार्यालय भवन, 500 पीएसी के सिपाहियों की क्षमता के बैरक, टाइप पांच के एक आवास, टाइप चार के पांच आवास, टाइप बी के चार ब्लाॅक के 484 आवास, टाइप पांच के 48 आवासों अन्य भवनों का निर्माण शुरू हो गया था। लोक निर्माण भवन खंड सहारनपुर के सहायक अभियंता महिपाल सिंह ने बताया कि दस माह में 29 प्रतिशत कार्य पूरा हो पाया है। अगले साल 31 अगस्त 2026 में पीएसी कैप का निर्माण पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
दूसरी ओर मेरठ पीएसी कमांडेंट हेमचंद ने बताया कि पिछले माह ऊंचा गांव में पीएसी कैंप का निरीक्षण किया था। पीएसी कैंंप का कार्य संतोषजनक हो रहा है। गुर्जरपुर में प्रस्तावित फायरिंग रेंज की धनराशि शासन से अभी स्वीकृत नहीं हुई है।