{"_id":"61e9b843dbd3dc3ca626daee","slug":"report-filed-against-tejendra-nirwal-ashraf-ali-shamli-news-mrt5741337199","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजेंद्र निर्वाल, अशरफ अली के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजेंद्र निर्वाल, अशरफ अली के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजेंद्र निर्वाल, अशरफ अली के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
शामली। आदर्श मंडी थाने पर आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में अलग अलग दो मामले दर्ज हुए हैं। भाजपा विधायक एवं शामली विधानसभा से प्रत्याशी तेजेंद्र निर्वाल व सात आठ अज्ञात लोगों पर दो कारों में जाकर नामांकन करने का आरोप है। दूसरे मामले में थानाभवन सीट से सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी अशरफ अली समेत पांच नामजद व 70-80 अज्ञात के विरुद्ध आचार संहिता बिना अनुमति सपा कार्यालय पर मीटिंग करने का आरोप है।
बृहस्पतिवार को आदर्श मंडी थाने पर पुलिस की तरफ से दर्ज हुई रिपोर्ट में बताया गया कि भाजपा विधायक और शामली विधानसभा सीट से प्रत्याशी तेजेंद्र निर्वाल सात-आठ लोगों के साथ दो कारों में नामांकन करने कलक्ट्रेट पहुंचे थे। इस मामले में तेजेंद्र निर्वाल व सात-आठ अज्ञात लोगों के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया। थानाभवन विधानसभा सीट पर सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी अशरफ अली, सपा नेता डॉ. सुधीर पंवार, अमित पंवार, राशिद अली और 70-80 अज्ञात लोगों के विरुद्ध आचार संहिता का उल्लंघन करने और महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बुधवार को सपा कार्यालय पर बिना अनुमति के मीटिंग करने और कोविड गाइड लाइन का पालन न करने का आरोप है। थाना प्रभारी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के थाने पर दो मामले दर्ज हुए हैं।