फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Report against four on illegal storage of firecrackers

पटाखों का अवैध भंडारण करने पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 26 Oct 2019 07:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
Report against four on illegal storage of firecrackers
कैराना। एसडीएम ने पुलिस टीम के साथ नगर में अवैध पटाखों के भंडारण के मामले पकड़े थे। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। शुक्रवार रात एसडीएम अमित पाल शर्मा व सीओ प्रदीप सिंह ने पुलिस टीम के साथ नगर के बेगमपुरा में गोदाम से भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए थे। मौके से एक आरोपी फरार हो गया था। टीम ने मोहल्ला गुम्बद पर एक गोदाम में भी अवैध पटाखों का भंडारण पकड़ा था। इससे पहले दिन में पुलिस ने आर्यपुरी मोहल्ला तकिया में साकिब के मकान पर छापा मारा था, जहां से साकिब के मकान से 110 सुतली बम, 50 पैकेट टेडरों बम, 10 पैकेट फुलझड़ी व 10 पैकेट मुर्गा छाप बम बरामद किए थे। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि इस मामले में आर्यपुरी मोहल्ला तकिया निवासी साकिब, सुनील कुमार निवासी जोडिया कुआं और राजेश निवासी मोहल्ला गुम्बद और एक अज्ञात के विरूद्ध बिना लाइसेंस के पटाखों के अवैध भंडारण पर विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed