{"_id":"5e46ece98ebc3ee60172f81f","slug":"remembering-martyr-soldiers-paid-tribute-shamli-news-mrt469018337","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद जवानों को याद कर श्रद्धांजलि दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद जवानों को याद कर श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन
बाबरी क्षेत्र के गांव कैडी में मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा के दौरान निकली कलश यात्रा।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद जवानों को याद कर श्रद्धांजलि दी
बाबरी। गांव हिरनवाडा में चौपाल पर छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों द्वारा पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को याद किया गया। शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में दुष्यंत पुंडीर, मास्टर प्रदीप, मास्टर बलराम सिंह, पूर्व प्रधान प्रताप, अनिल, शिवानी, संगीता आदि ग्रामीण मौजूद रहे। दुष्यंत पुंडीर ने कहा कि देश के प्रति शहीद हुए जवानों को हम कभी भुला नहीं पाएंगे। बैठक का संचालन ठाकुर लाखन सिंह ने किया।
भाजू गांव में स्थित ओम श्री गुरु साक्षी राम चंद्र इंस्टीट्यूट में पुलवामा हमले में शहीद हुए भारत मां के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद विद्यालय प्रांगण से गांव भाजू तक कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर विद्यालय की चेयरमैन डॉक्टर लवलता, डायरेक्टर रणवीर सिंह और प्रिंसिपल डा. रविंद्र कुमार और शिक्षक मौजूद रहे।
कैंडी में कलश यात्रा के साथ मूर्तियों की परिक्रमा की
बाबरी। शुक्रवार को गांव कैंडी में समाधि वाला स्थान पर शनि देव और शिव परिवार की मूर्ति स्थापना की गई। संत महेंद्रनाथ आश्रम मोदीपुरम मेरठ के प्रयास व ग्रामीणों के सहयोग से यह मूर्ति स्थापना का कार्य किया गया। इस दौरान महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। बैंड बाजे के साथ मूर्ति को लेकर गांव के मुख्य मार्ग वाल्मीकि बस्ती, रामलीला मैदान, पाल बस्ती, कैंडी बस स्टैंड, हाट पैठ, तकिया मोहल्ला, ठाकुर द्वारा, ठाकुर बस्ती होते हुए बाबा की समाधि स्थान पर समापन किया गया। इसके बाद मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा व भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मुकेश पाल, सतीश पाल, शिवकुमार वर्मा, संजीव ठाकुर, किरणपाल, टीटू पाल,आदि मौजूद रहे।

बाबरी क्षेत्र केगांव कैडी में मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा के दौरान निकली शोभायात्रा।- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन