फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Religious

दुर्व्यसन छोड़ अच्छे संस्कार ग्रहण करें

Mon, 21 Dec 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Mon, 21 Dec 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Religious
शामली। जैनमुनि 108 सौरभ सागर महाराज ने कहा कि दुर्व्यसनों को त्यागकर उच्च विचार और आचरण ग्रहण करें, तभी जीवन सार्थक हो सकता है।
विज्ञापन


जैन संत कैराना रोड स्थित रुड़की इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट में रविवार को प्रवचन करने पहुंचे। यहां पहुंचने पर प्रबंधन की तरफ से उनका स्वागत किया गया। चेयरमैन सुभाष जैन ने बताया कि उक्त संस्थान की नीव 2007 में जैन संत सौरभ सागर महाराज की प्रेरणा से ही रखी गई थी।

इसके बाद प्रवचन में जैन मुनि ने कहा कि शिक्षण संस्थान उस वृक्ष की तरह हैं, जो पानी रूपी ज्ञान को जड़ों से लेकर आखिरी पत्ते तक पहुंचाता है, जिससे पौधा बड़े वृक्ष का रूप लेता है। इस दौरान वाइस चेयरमैन जेपी जैन, ज्वाइंट सेक्रेटरी नमन जैन, निदेशक प्रणव जैन, संजय जैन, पंकज जैन, मनीष जैन, बीरेश जैन, मोहित जैन, वीरेंद्र जैन, कुलवीर चौहान, रविकांत शर्मा, डाक्टर संजय शर्मा, डाक्टर राहुल, राहुल शर्मा सहित संस्थान के समस्त छात्र छात्रा और स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन


जलालाबाद नगर पंचायत ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर के सभी धर्मस्थलों और सार्वजनिक स्थलों के पास सफाई अभियान चलाया। रविवार को कस्बे के देवी मंदिर, 108 दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, श्री राम मंदिर, जामा मस्जिद, अरबिया मदरसा के साथ ही विभिन्न मार्गों पर सफाई कराई। धर्मस्थलों के प्रबंधकों से भी स्वच्छ भारत अभियान में नगर पंचायत ने सहयोग करने को कहा है। जिनसे हमारा नगर, स्व्च्छ नगर रहे। इसी के तहत नगर पंचायत द्वारा दीवारों पर व धर्मस्थलों के पास स्लोगन लिखे बोर्ड बैनर लगाए। अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि यह स्वच्छता अभियान 16 से 31 दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed