फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Recommendation of departmental action against the EO of the municipality

पालिका के ईओ के खिलाफ की विभागीय कार्रवाई की संस्तुति

Fri, 16 Sep 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Recommendation of departmental action against the EO of the municipality
- स्थानीय निकाय निदेशालय की निदेशक ने शासन के विशेष सचिव को भेजा पत्र
विज्ञापन

- ईओ पर शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। स्थानीय निकाय निदेशालय लखनऊ की निदेशक नेहा शर्मा ने नगर विकास अनुभाग के विशेष सचिव को पत्र भेजकर नगरपालिका शामली के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह के विरुद्ध शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप में विभागीय व दंडात्मक कार्रवाई की संस्तुति की है।
नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह के खिलाफ कुछ लोगों ने पूर्व में डीएम जसजीत कौर को शिकायत करते हुए मृत पशुओं के निस्तारण की उचित व्यवस्था न करने, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का टेंडर फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर देने और पालिका में नियम विरुद्ध पदोन्नति दिए जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। डीएम ने इस मामले मेें शासन को पालिका के ईओ के खिलाफ कार्रवाई करने की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट भेजी थी।
विज्ञापन

बताया गया है कि इस मामले में स्थानीय निकाय निदेशालय लखनऊ की निदेशक नेहा शर्मा ने शासन के विशेष सचिव नगर विकास अनुभाग-4 को पत्र भेजकर पालिका के ईओ सुरेंद्र सिंह पर शासकीय दायित्वों का निर्वहन में लापरवाही, शिथिलता और उदासीनता बतरने के कारण विभागीय व दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की संस्तुति की है। इस संबंध में पालिका ईओ सुरेंद्र सिंह का कहना है कि इस मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उधर, डीएम जसजीत कौर ने बताया कि पूर्व में पालिका के ईओ के खिलाफ मिली शिकायतों की जांच के बाद शासन को कार्रवाई की संस्तुति करते हुए पत्र भेजा गया था। शासन स्तर से ही इसमें कार्रवाई होगी। शासन से क्या कार्रवाई हुई, इसकी उन्हें जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed