फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   rape on the pretext of marriage

शादी का झांसा देकर विधवा के साथ किया दुष्कर्म

Fri, 18 Feb 2022 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
rape on the pretext of marriage
कैराना। शुक्रवार को कैराना नगर के एक मोहल्ला निवासी विधवा महिला ने एसपी सुकीर्ति माधव को शिकायती पत्र भेजा। आरोप लगाया कि पति की मौत के बाद मेहनत मजदूरी कर अपने दो बच्चों का पालन पोषण करती है। जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा बघरा निवासी एक युवक अपने साथी के साथ लंबे समय से कैराना देहात आर्यपुरी में रहता। कुछ दिन पहले दोनों युवकों ने उससे मुलाकात की। बघरा निवासी युवक ने उससे शादी करने का झांसा देकर जाल में फंसा लिया और अनैतिक संबंध बनाए। जब उसने शादी करने के लिए कहा तो युवक ने मना कर दिया। इस संबंध में कैराना थाने पर भी एक शिकायती पत्र दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

तीन आरोपियों का पुलिस ने किया चालान
कैराना। दो अलग-अलग स्थानों पर झगड़ा करने वाले तीन आरोपियों का पुलिस ने गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
शुक्रवार को मोहल्ला पीरजादगान में एक पक्ष का कासिम व दूसरे पक्ष का सईद लीची के बाग के पैसों को लेकर आपस में झगड़ रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा मोहल्ला गुलशन नगर में प्रमोद कुमार अपने मोहल्ले के ही सचिन के साथ शादी समारोह में शराब पीने को लेकर झगड़ रहा था। पुलिस ने प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed