{"_id":"617ee883f3186e28704b30a5","slug":"rally-taken-out-on-national-unity-day-shamli-news-mrt563152994","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय एकता दिवस पर निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय एकता दिवस पर निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन
-कैराना तहसील में जागरूकता रैली के समापन पर सभी को कर्तव्य सत्य निष्ठा की शपथ दिलाती डीएम जसजीत क?
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/कैराना। राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में नगर में रविवार को जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान न्यायिक, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का स्थानीय व्यापारियों, नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
आजादी के अमृत महोत्सव व राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जनपद न्यायाधीश डॉ. अजय कुमार की अध्यक्षता में जागरूकता रैली जनपद न्यायालय परिसर कैराना से निकाली गई। जागरूकता रैली के दौरान न्यायिक, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ स्कूली बच्चे, आंगनबाड़ी व आशाएं मौजूद रहीं। जागरूकता रैली पानीपत खटीमा राजमार्ग से होते हुए बाजार बेगमपुरा, चौक बाजार, किला गेट चौकी, गोशाला भवन व बाबा बनखंडी महादेव मंदिर मार्ग से होते हुए तहसील परिसर में जाकर संपन्न हुई।
बाजार में श्री रामलीला कमेटी के सदस्यों, व्यापार मंडल, व्यापारी मोहन लाल आर्य, वरुण सिंघल व नागरिकों के अलावा स्कूली बच्चों ने सभी अधिकारियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जागरूकता रैली के दौरान स्कूली बच्चे व आंगनबाड़ी तथा आशाएं अपने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लिए हुए थी। जिन पर आजादी का अमृत महोत्सव, न्याय सबके लिए, जस्टिस फॉर ऑल, निशुल्क विधिक सहायता, जागरूकता अभियान, सबका सम्मान, न्याय द्वारा मध्यस्थता एवं सुलह समझौता व राष्ट्रीय एकता दिवस आदि स्लोगन लिखे थे।
विज्ञापन
तहसील में पहुंचकर डीएम जसजीत कौर ने सभी को कर्तव्य सत्यनिष्ठा व एकता की शपथ दिलाई। डीएम ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कैंप आयोजित कर लोगों को कानूनों तथा अधिकारों के प्रति जागरूक कर रहा है।
रैली में ये रहे मौजूद
एसपी सुकीर्ति माधव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पोक्सो) मुमताज अली, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कैराना सुरेंद्र कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट सुबोध सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अलका यादव, सिविल जज सीनियर डिविजन प्रतिभा, सिविल जज सीनियर डिविजन व विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विजय कुमार वर्मा, सिविल जज जूनियर डिविजन सुधा शर्मा, न्यायिक मजिस्ट्रेट अरुण सिंह, एसडीएम उद्भव त्रिपाठी, सीओ जितेंद्र कुमार, तहसीलदार प्रियंका जायसवाल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजेंद्र कुमार, बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक कुमार, जिला शासकीय अधिवक्ता संजय चौहान, अधिवक्ता ईश्वर चंद जाटव, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अशोक कुमार पुंडीर, बार एसोसिएशन सचिव सालिम अली, शगुन मित्तल, मनीष कौशिक व अरशद खान, पब्लिक इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, श्री दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज के छात्र-छात्रा मौजूद रहे।