{"_id":"64a322e7997d314cc30455aa","slug":"rae-bareli-amethi-and-etawah-police-will-take-charge-of-security-at-railway-station-shamli-news-c-26-1-smrt1046-5198-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा की कमान संभालेगी रायबरेली, अमेठी और इटावा पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा की कमान संभालेगी रायबरेली, अमेठी और इटावा पुलिस
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा
- जीआरपी के अधिकारियों ने की थी मांग, आज शामली पहुंच जायेंगे 20 जवान
- जीआरपी यात्रियों से कर रही यात्रा करते समय सावधानी बरतने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। दिल्ली से शामली होकर हरिद्वार जाने वाली ट्रेनों में शिव भक्तों ने हरिद्वार के लिए जाना शुरु कर दिया है। शिवभक्त बोल बम, बम-बम के जयघोष के साथ आगे बढ़ रहे हैं। जीआरपी ने भी सुरक्षा की दृष्टि से अलर्ट रहने के साथ-साथ यात्रियों को भी जागरूक करना शुरू कर दिया है। सुरक्षा दी दृष्टि से रेलवे स्टेशन पर रायबरेली, अमेठी और इटावा, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर जिलों की पुलिस के जवान भी तैनात रहेंगे।
जीआरपी थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंधू ने बताया कि पांचों जिलों से 20 जवान सुरक्षा की दृष्टि से आयेंगे, जिन्होंने शामली के लिए रवानगी कर ली है। मंगलवार से अतिरिक्त जवान रेलवे स्टेशन पर नजर आयेंगे। कुछ जवानों को सादे कपड़ों में भी रखा जाएगा, ताकि यात्रियों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके। इसके अलावा स्थानीय जवान भी सुरक्षा की कमान संभाले नजर आयेंगे। मातहतों को बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यात्रियों को भी पत्रक और जागरूकता अभियान चलाकर यात्रा करते समय सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। संदिग्धों की सूचना देने की भी अपील की गई है।
इन हेल्पलाइन पर करें कॉल
जीआरपी थाना प्रभारी 9454404451
पुलिस हेल्पलाइन 112
एंबुलेंस 108