{"_id":"5cfff1fdbdec220770318ed1","slug":"raat-me-shuru-ko-jaiyga-track-ki-maramat-kary","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में शुरू हो जाएगा ट्रैक की मरम्मत का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में शुरू हो जाएगा ट्रैक की मरम्मत का कार्य
Tue, 11 Jun 2019 11:55 PM IST
NAVEEN GUPTA
amarujala
amarujala
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Tue, 11 Jun 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
शामली में क्षतिग्रस्त हुई रेलवे पटरी की मरम्मत और डिब्बों को हटाने का काम रात करीब एक बजे के बाद शुरू होने का अनुमान है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस मामले की सूचना दिल्ली मुख्यालय को दे दी गई है। वहां से इंजीनियरिंग विभाग की टीम को शामली के लिए भेजा जा रहा है। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि रात के करीब एक बजे तक अधिकारियों की टीम शामली पहुंच जाएगी और मरम्मत का कार्य शुरू कर देगी।
धीमानपुरा फाटक बंद रहने से डेढ़ घंटा आवागमन हुआ बाधित
शामली। मालगाड़ी को शंटिंग करते समय धीमानपुरा फाटक को पहले ही बंद कर दिया गया था। इसके बाद मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए। इसके चलते मालगाड़ी फाटक के बीच में ही खड़ी हो गई। इस दौरान फाटक बंद हो गया। फाटक बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। ट्रैफिक पुलिस ने वहां खड़े वाहनों को मोड़कर शहर की तरफ वापस भेजा और बुढ़ाना रोड फाटक से निकाला। इस दौरान लगभग डेढ़ घंटे तक फाटक बंद रहने से लोग परेशान रहे।
कहीं लापरवाही से तो नहीं उतरे डिब्बे
शामली। मालगाड़ी को जिस समय पांच नंबर से छह नंबर ट्रैक पर ले जाया जा रहा था। उस समय मालगाड़ी की स्पीड भी बहुत कम थी। ऐसे में अचानक पीछे वाले मालगाड़ी के दो डिब्बे उतर गए। अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में किसकी लापरवाही रही या अचानक ही डिब्बे पटरी से उतरे, ट्रैक की पहले जांच हुई या नहीं। ट्रैक किस हालत में था इन सभी बिंदुओं पर रेलवे के अधिकारी जांच करेंगे। घटना के समय स्टेशन मास्टर से लेकर केबिन मैन और कांटा वाले कर्मियों सभी के बयान दर्ज कर गहनता से जांच की जाएगी।