फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Questions on the future of 13 contract workers of Roadways Depot

रोडवेज डिपो के 13 ठेका कर्मियों के भविष्य पर सवाल

Sun, 03 Jan 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Questions on the future of 13 contract workers of Roadways Depot
रोडवेज डिपो के 13 ठेका कर्मियों के भविष्य पर सवाल
विज्ञापन

थानाभवन। परिवहन निगम की ओर से सहारनपुर से संबद्ध किए गए जलालाबाद डिपो के आदेश के बाद यहां काम कर रहे 13 ठेका कर्मचारियों के भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं। उच्च अधिकारी इन कर्मियों को कभी मुजफ्फरनगर से जोड़ने की बात कर रहे हैं तो कभी सहारनपुर डिपो से। हालांकि अब तक इस मामले में अधिकारी फैसला नहीं कर पाए हैं। इस वजह से इन कर्मचारियों के भविष्य पर सवाल बरकरार है।

अगस्त 2018 में प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने जलालाबाद में रोडवेज बस डिपो बस स्टैंड का उद्घाटन किया था। हाल ही में परिवहन निगम ने जलालाबाद डिपो को निरस्त करते हुए यहां के स्टाफ व अन्य सामग्री को सहारनपुर डिपो से संबद्ध कर दिया था। परिवहन निगम के इस पत्र से डिपो में हड़कंप मच गया था। इसके बाद नियमित स्टाफ की तैनाती भी सहारनपुर कर दी गई थी। हालांकि अभी डिपो में 13 ठेका कर्मचारी मौजूद हैं, जिनके भविष्य परिस्थिति अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। जब यह कर्मचारी अपनी बात रखते हैं, तो उच्च अधिकारी कभी इन्हें मुजफ्फरनगर डिपो से संबंध करने का आश्वासन देते हैं तो कभी सहारनपुर से। पिछले चार दिनों से इन ठेका कर्मियों के भविष्य पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed