फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Protect yourself from corona with others

खुद के साथ दूसरों को भी कोरोना से बचाएं

Sat, 25 Apr 2020 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Protect yourself from corona with others
शामली रोडवेज बस अड्डे पर बसों को सैनिटराइज करता कर्मचारी। - फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। प्रदेश के इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अजित सिंह पाल ने कोरोना से बचने के लिए सभी लोगों से आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड कर इसका इस्तेमाल करने की अपील की। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों की सुरक्षा के लिए आरोग्य सेतु एप तैयार कराया गया है। यह ऐसा एप है, जिसमें आपके स्वास्थ्य का डाटा एकत्र होने के साथ ही रोज आपकी गतिविधियों को कवर करता है। जब भी आप बाहर जाते हैं और कहीं पर कोराना का मरीज आपके संपर्क में या आसपास आता है तो इस एप के द्वारा उसकी जानकारी मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा अगर कहीं पर यात्रा करेंगे तो यह आरोग्य सेतु ऐप हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन पर भी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के रूप में काम करेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि आरोग्य सेतु एप का इस्तेमाल कर खुद के साथ अपने परिवार को और दूसरे लोगों को भी कोरोना के संक्रमण से बचाकर सुरक्षित करें।

नगर पंचायत ने कराया सैनिटाइजर का छिड़काव
गढ़ीपुख्ता। शनिवार को करोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अंशुमान सिंह ने कर्मचारियों के साथ कस्बे के मोहल्लों और गलियों में सैनिटाइजर का छिड़काव किया। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से सफाई के साथ घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन करने की अपील की। उन्होंने लोगों से कहा कि दुकान पर भी सामान लेते समय दूूरी बनाकर रखे और भीड़ से बचे। सामान लेने के बाद सीधे घरों में लौट जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed