फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Prime Minister will inaugurate the railway station in September

Shamli News: रेलवे स्टेशन का सितंबर में लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री

Fri, 13 Jun 2025 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister will inaugurate the railway station in September
शामली। अमृत भारत योजना में शामिल शामली, मोदीनगर समेत दिल्ली मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों का ऑनलाइन लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर माह में करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां के मद्देनजर रेलवे के अधिकारी रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण, फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए जुट गए हैं।
विज्ञापन

शामली, मोदीनगर समेत दिल्ली मंडल के 32 रेलवे स्टेशन अमृत भारत योजना में शामिल किए गए थे। अमृत भारत योजना में 25 करोड़ 50 लाख रुपये की धनराशि मंजूर की गई थी। गत छह अगस्त 2023 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव की मौजूदगी में 25 करोड़ 50 लाख रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखी थी। पिछले 22 माह में शामली रेलवे स्टेशन का प्रथम चरण में शामली रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण, फुटओवर ब्रिज का कार्य पूरा चुका है। प्लेटफार्म एक और दो की लंबाई बढ़ाने कार्य अधूरा है। अमृत भारत योजना के इंजीनियर अंकित मलिक ने बताया कि सितंबर शामली, मोदीनगर समेत दिल्ली मंडल के नवीनीकरण कार्यों का ऑनलाइन लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस अवधि में अमृत भारत योजना के प्रथम चरण के कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed