फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Primary schools will be distributed from July 1

प्राथमिक स्कूलों में एक जुलाई से बांटी जाएगी ड्रेस

Sat, 29 Jun 2019 12:33 AM IST
Deepak Sharma शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Published by: Deepak Sharma Updated Sat, 29 Jun 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Primary schools will be distributed from July 1
meeting - फोटो : अमर उजाला
शामली। डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि जिले के प्राथमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को एक जुलाई से ड्रेस बांटी जाएगी। ड्रेस गुणवत्ता के अनुरूप न पाये जाने अथवा फर्जी संख्या दर्शाकर वास्तविकता से अधिक  वितरण दिखाने वाले विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, हैडमास्टर, प्रभारी अध्यापक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराकर व्यय धनराशि वसूली जाएगी।
विज्ञापन


  शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई है। डीएम ने कहा कि प्राथमिक स्कूलों में एक जुलाई से ड्रेस का वितरण कराया जाएं। ड्रेस की गुणवत्ता भी चेक की जाएगी। ड्रेस की गुणवत्ता को देख वितरण किया जाए।  डीएम ने स्कूलों में सुबह प्रार्थना के समय बच्चों को जल संरक्षण व स्वच्छता के बारे में जानकारी देने, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की बालिकाओं को नि:शुल्क ड्रेस वितरण के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जर्जर भवनों को चिह्नित करें, ताकि शासन को रिपोर्ट भेजी जाएं। इस मौके पर गुणवत्तापूर्ण ड्रेस को वितरण करने के लिए जनपद स्तरीय समिति गठित की गई है। इसमें डीएम अध्यक्ष, सीडीओ व एडीएम सदस्य, जिला उद्योग केंद्र के महा प्रबंधक परमहंस मौर्य,   मुख्य वरिष्ठ कोषाधिकारी, प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी को सदस्य व बीएसए को सदस्य सचिव नियुक्त किया गया। समिति सचिव ड्रेस के समयबद्ध वितरण के अनुश्रवण के लिए उत्तरदायी होंगे। समिति  नि:शुल्क ड्रेस का वितरण एक जुलाई से 15 जुलाई तक निर्धारित करेगी। बैठक में बीएसए गीता वर्मा, सीएमओ, डीपीआरओ और सभी खंड शिक्षाधिकारी व संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed