फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Priests will put face shield, also different ways of going

फेस शील्ड लगाएंगे पुजारी, आने-जाने के रास्ते भी अलग

Sun, 07 Jun 2020 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
Priests will put face shield, also different ways of going
फेस शील्ड लगाएंगे पुजारी, आने-जाने के रास्ते भी अलग
विज्ञापन

शामली। अनलॉक-1 में सोमवार से धार्मिक स्थल खुल जाएंगे। इसके लिए दिन भर तैयारियां चलती रही। धार्मिक स्थलों की सफाई कराई गई और सैनिटाइज कराया गया। शहर के प्राचीन हनुमान धाम में दो नई सैनिटाइज मशीनें लगी हैं। सभी पुजारी फेस शील्ड में नजर आएंगे।
शहर के प्राचीन हनुमान धाम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी ने बताया कि हनुुमान धाम पर करीब 18 मंदिर हैं, जिसमें करीब 13 पुजारी हैं। सभी पुजारियों के लिए ग्लब्ज और फेस शील्ड मंगाए गए हैं। ये सभी इन्हें पहनकर बैठेंगे। मंदिर में एंट्री से पहले भक्तों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। इसके लिए दो मशीनें मंगाई गई है। गेट पर प्रवेश के वक्त दो व्यक्ति इसकी ड्यूटी पर होंगे। दो सैनिटाइज मशीन मंगाई गई हैं। मंदिर के मुख्य द्वार से केवल प्रवेश होगा, जबकि निकासी शनि मंदिर के बराबर वाले गणेश द्वार से होगी। रविवार को पूरे मंदिर परिसर को सैनिटाइज करा दिया गया है। मंदिर का हर स्टाफ मास्क में रहेगा। मंदिर में एक बार में पांच से अधिक लोगों को एंट्री नहीं होगी। कोई भी भक्त प्रसाद नहीं लाएगा। केवल जल अर्पण कर सकता है। मंदिर में पहले की तरह बैठकर कथा आदि नहीं कही जाएगी। इसके लिए वहां से दरी और किताबें हटा दी गई हैं। मंगलवार को यहां हजारों भक्त हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाते हैं, लेकिन अब प्रसाद नहीं लाएंगे। केवल दर्शन की अनुमति होगी। मंदिर सरकारी गाइडलाइन के अनुसार रात नौ बजे तक खुलेगा।
विज्ञापन

कैंटीन बंद रहेगी ,ठेलियां नहीं लगेंगी
मंदिर के प्रधान के अनुसार मंदिर के अंदर की कैंटीन बंद रहेगी। मंदिर के बाहर भी ठेलियां लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। किसी भी हालत में मंदिर या उसके आसपास भीड़ नहीं होने दी जाएगी। गुलजारी वाले मंदिर के महंत शैलेंद्र गिरि ने बताया कि मंदिर का बड़ा गेट बंद रहेगा। केवल छोटा गेट खुलेगा उसी से एंट्री दी जाएगी। पांच से ज्यादा भक्त एक बार में मंदिर में नहीं रहेंगे। कोई भी प्रसाद नहीं लाएगा। इसी तरह शहर के भाकूवाला ,सतियों वाला आदि तमाम मंदिरों में व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने भी किए इंतजाम
शामली। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार ही धर्मस्थल, होटल ,रेस्टोरेंट पर व्यवस्थाएं करनी होंगी। बड़े धर्मस्थलों ओर आसपास पुलिस ड्यूटी लगाई गई है। होटल रेस्टोरेंट में भी पुलिस की टीमें गश्त करके व्यवस्थाएं चेक करती रहेंगी। इसके लिए सभी सीओ और थानाध्यक्षों को निर्देशित कर दिया गया है। उन्होंने रविवार को ही धर्मस्थलों के जिम्मेदार लोगों से मिलकर शासन के दिशा-निर्देशों से भी अवगत करा दिया है। सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

शामली हनुमान धाम पर सैनिटाइजर मशीन रखता युवक

शामली हनुमान धाम पर सैनिटाइजर मशीन रखता युवक- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed