फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Prescription online, treatment offline.

Shamli News: पर्चा ऑनलाइन, इलाज ऑफलाइन

Sun, 19 Jul 2026 11:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 19 Jul 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Prescription online, treatment offline.
शामली। जिला अस्पताल में मरीजों के पर्चे ऑनलाइन कंप्यूटराइज्ड बनाने के साथ ही आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) आईडी बनाई जाती है, लेकिन इलाज ऑफलाइन यानी पर्चे पर ही किया जा रहा है। मरीजों की आभा आईडी पर इलेक्ट्रिक हेल्थ रिकॉर्ड (ईएचआर) दर्ज न होने से मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मरीजों का पंजीकरण खिड़की पर कंप्यूटराइज्ड पर्चा बनाया जाता है। जिन मरीजों के पास आधार कार्ड होता है, उनकी आभा आईडी भी बनाई जा रही है। इसके अलावा क्यूआर कोड लगाया गया है। इससे मरीज अपनी आभा आईडी खुद भी बना सकते हैं। अस्पताल में रोजाना 150 से ज्यादा मरीजों की आभा आईडी बन रही है, लेकिन इलाज कराने में उसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है। इसकी वजह ये है कि आभा आईडी पर मरीज का ईएचआर दर्ज नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

जबकि शासन की तरफ से आभा आईडी पर मरीज का ईएचआर दर्ज करने के निर्देश हैं। लेकिन जिला अस्पताल में अब ऐसा नहीं हो रहा है। यहां ओपीडी में चिकित्सक मरीज के पर्चे पर ही दवा व जांच लिखकर उपचार कर रहे हैं, जिससे मरीजों को आभा आईडी बनने का लाभ नहीं मिल पा रहा है। nये है आभा आईडी : आभा आईडी भारत सरकार के आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन द्वारा शुरू किया गया 14 अंकों का डिजिटल स्वास्थ्य पहचान पत्र है। यह मरीज के सभी मेडिकल रिकॉर्ड्स डॉक्टर के पर्चे, लैब रिपोर्ट्स और डिस्चार्ज समरी को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखता है। nआभा आईडी के लाभ : आभा आईडी पर ईएचआर दर्ज होने से बाद में कहीं पर भी अगर मरीज को फिर से कोई बीमारी होने पर इलाज की जरूरत होती है तो चिकित्सक को आभा आईडी पर उपलब्ध पुराना मेडिकल रिकॉर्ड देखकर मरीज की बीमारी समझने और इलाज देने में मदद मिलेगी। आभा आईडी पर ईएचआर दर्ज होने से मरीज को पुराने पर्चे या फाइल रखने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed