फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Preparations begin for the inauguration of Delhi-Dehradun Expressway

Shamli News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की लोकार्पण की तैयारियां शुरू

Sat, 07 Jun 2025 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Preparations begin for the inauguration of Delhi-Dehradun Expressway
शामली  जिले के थानाभवन क्षेत्र के ख्यावडी में दिल्ली- देहरादून एक्सप्रेसवे का जायजा लेते हुए 
शामली। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण की तैयारी शुरू हो गई है। जुलाई के आखिर में प्रधानमंत्री लोकार्पण कर सकते हैं। दो दिन पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के चेयरमैन संतोष कुमार यादव ने दिल्ली के अक्षरधाम से देहरादून तक कार से निरीक्षण कर तैयारियाें का जायजा ले चुके हैं। निर्माण एजेंसियों को अधूरे कार्य को एक माह में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। चेयरमैन के दौरे के बाद भाजू से बुटराड़ा से लेकर लांक तक सर्विस लेन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

दिल्ली- देहरादून एक्सप्रेसवे दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों से होकर गुजर रहा है। इस एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरा होने से दिल्ली-देहरादून के बीच की दूरी कम हो जाएगी। दिल्ली से सहारनपुर के बीच में दूसरे चरण के कार्य को छोड़कर ज्यादातर कार्य पूरा हो चुका है। पिछले माह दिल्ली के अक्षरधाम से लेकर देहरादून तक केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कार के माध्यम से दौरा करके तैयारियां का जायजा लिया था। दो दिन पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नई दिल्ली के चेयरमैन संतोष यादव ने दिल्ली से लेकर देहरादून तक निरीक्षण करके तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के इंजीनियर राजन पांडे ने बताया कि एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जुलाई में किया जाना प्रस्तावित है। कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर प्राधिकरण के चेयरमैन दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का दौरा कर तैयारियां का जायजा ले गए हैं। माना जा रहा है कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे तैयार हो जाने के बाद दिल्ली- देहरादून की दूरी कम हो जाएगी। इसके चालू होने से दिल्ली पर यातायात का दबाव कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून किसान संघर्ष समिति के सचिव विदेश मलिक ने बताया कि भाजू में अधूरा उपरिगामी पुल का निर्माण पूरा कर दिया है। उनका कहना है कि भाजू से बुटराड़ा और बुटराड़ा से लेकर लांक तक सर्विस लेन का काम शुरु हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed