फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Power supply disrupted for six hours in Kairana; residents inconvenienced.

Shamli News: कैराना में छह घंटे विद्युत सप्लाई रही बंद, लोग हुए परेशान

Mon, 21 Sep 2026 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 21 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted for six hours in Kairana; residents inconvenienced.
कैराना में 33 हजारी विद्युत लाइन बदलते लाइनमैन-संवाद
कैराना। करीब छह घंटे तक विद्युत सप्लाई बंद रहने के चलते आम जनता को काफी परेशानी उठानी पड़ी। विद्युत सप्लाई बंद रहने के चलते नगर में पेयजल आपूर्ति भी बंद रही। गर्मी और पेयजल आपूर्ति की समस्या के चलते लोगों को काफी परेशानी रही।
विज्ञापन

रविवार को शामली बाईपास स्थित विद्युत उपकेंद्र से आने वाली 33 और 11 हजार केवी की विद्युत लाइन को बदलने का कार्य किया गयाए जिस कारण सुबह करीब 11:30 बजे नगर की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। शाम करीब 5:30 बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू की गई। करीब छह घंटे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहने से गर्मी में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। इस दाैरान पेयजल आपूर्ति भी बंद रहने के चलते लोगों को काफी परेशानी हुई है। कुछ लोगों ने सरकारी नलों से पानी भरा। इसके अलावा आपूर्ति नहीं आने से इनवर्टर भी फेल हो गए।
विज्ञापन

अंकित जिंदल ने बताया कि विद्युत सप्लाई नहीं आने से इनवर्टर ने काम करना बंद कर दिया। नगर पालिका की टोटियों से भी पानी नहीं आया। इंतजार बागवा ने बताया कि गर्मी में बिजली नहीं आने से पीने के पानी की समस्या भी बन गई है। उनके आसपास सरकारी नल भी नहीं है। विशाल शर्मा ने बताया कि विद्युत सप्लाई नहीं आने के कारण इनवर्टर फेल हो गए जिस कारण पंखे भी चलने बंद हो गए। प्रदीप कुमार ने बताया कि सरकारी टोटियों से पानी नहीं आने के कारण पानी की भी दिक्कत उठानी पड़ी। सरकारी नल भी बहुत दूरी पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

33 हजार और 11 हजार केवी की कुछ विद्युत लाइनें काफी जर्जर हो गई थी, जिस कारण बार-बार लाइन में फाल्ट आ जाता था। विद्युत लाइन के तार बदले गए हैं, जिस कारण सप्लाई बंद करनी पड़ी।-अजय कुमार शर्मा, अवर अभियंता, बिजली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed