फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pond existence in crisis due to illegal occupation

अवैध कब्जों के कारण तालाब का अस्तित्व संकट में

Sat, 29 Aug 2020 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
Pond existence in crisis due to illegal occupation
कैराना कोतवाली के बराबर में मायापुर रोड पर तालाब में फैली गंदगी - फोटो : SHAMLI
कैराना। शहर के बीच व कोतवाली के बराबर में स्थित वाल्मीकि वाले तालाब पर वर्षों से हो रहे अवैध कब्जों और नगरपालिका द्वारा तालाब पर लगाए गए कूड़ों के ढेर के कारण तालाब विलुप्त होने के कगार पर है। तालाब पर लगे कूड़े के ढेर के कारण कोरोना काल में आसपास के लोगों में महामारी फैलने की आशंका बनी है।
विज्ञापन

कोतवाली के बराबर में मुख्य मार्ग से जुड़ी मायापुर रोड पर 27 बीघा जमीन पर सैकड़ों साल पुराना वाल्मीकि वालों का तालाब है, जो मौके पर बहुत थोड़ा ही बचा है। अनदेखी के चलते अवैध कब्जों पर कूड़े के ढेर के कारण तालाब विलुप्त होने के कगार पर है। एक और जहां सरकार तालाबों को कब्जा मुक्त कराने के आदेश दे रही है, तो वही 27 बीघा के इस तालाब पर कूड़े के बडे़ बडे़ ढेर लगे हैं। वहीं तालाब पर कूड़े के ढेर के बराबर में ही कैराना का पीएचसी है जहां पर लोग उपचार के लिए आते हैं। मरीजों को गंदगी के कारण संक्रामक बीमारी होने का खतरा बना रहता है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

बोले स्थानीय निवासी...
तालाब के सामने ही सुल्तान हास्पिटल के डा कवर सुल्तान ने बताया कि तालाब पर गंदगी के कारण कोरोना काल में संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। कई बार शिकायत के बाद भी यहां पर गंदगी के ढेर लगे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
मायापुर रोड पर फर्नीचर का काम करने वाले जावेद ने बताया कि दुकान खोलने पर दिन के समय गंदगी व बदबू में रहना दुश्वार हो जाता है। प्रशासन को यहां से गंदगी उठवानी चाहिए।
--------
तालाब के सामने ही रहने वाले आजम चौधरी ने बताया कि तालाब पर चारों और कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। रात के समय बहुत मच्छर लगते हैं। गंदगी की दुर्गंध के कारण यहां रहना दुश्वार होता है।
-----------
तालाब के पास ही रहने वाले ललित चौहान ने बताया कि तालाब पर अवैध कब्जे होने के कारण तालाब विलुप्त होने के कगार पर है। साथ ही चारो और गंदगी के कारण यहां रहना मुश्किल होता जा रहा है।
-----------
दूध की डेयरी करने वाले अनीस ने बताया कि तालाब केवल नाम भर का ही रह गया है। यहां तो गंदगी का साम्राज्य रह गया है। गंदगी के कारण बस्ती के लोग बीमार हो रहे है। प्रशासन का समस्या का समाधान करना चाहिए।

------------
कोट
रविवार को तालाब का निरीक्षण किया जाएगा। यदि वहां गंदगी है तो उसकी सफाई कराई जाएगी। कूड़ा उठवाकर निर्धारित जगह पर डलवाया जाएगा। - कविता त्यागी, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक नगर पालिका।

कैराना कोतवाली के बराबर में मायापुर रोड पर तालाब में फैली गंदगी

कैराना कोतवाली के बराबर में मायापुर रोड पर तालाब में फैली गंदगी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed