फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   political news

Shamli News: 5.55 प्रतिशत बढ़े मतदाता, 1.23 लाख हो गए शहरी

Wed, 24 Dec 2025 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
political news
मुजफ्फनगर। जनपद की 487 ग्राम पंचायतों के लिए निर्वाचक नामावली मतदाता सूची के अनंतिम आलेख्य का प्रकाशन मंगलवार को कर दिया गया। सूची में सभी मतदाता अपना नाम देख पाएंगे। यदि कोई छूटा है तो इस प्रक्रिया के माध्यम से पात्र मतदाताओं को सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने अथवा आपत्ति दर्ज कराने का अवसर प्रदान किया गया है। अनंतिम मतदाता सूची के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं में 5.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जबकि 1.23 लाख मतदाता शहरी हो गए हैं।
विज्ञापन

अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) गजेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर के नौ विकास खंडों के अंर्तगत आने वाली 487 ग्राम पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली का अनंतिम आलेख्य प्रकाशित कर दिया गया। इस मतदाता सूची का निरीक्षण जनसामान्य की ओर से 24 से 30 दिसंबर 2025 तक किया जा सकेगा।
विज्ञापन


निरीक्षण अवधि के दौरान नियुक्त कर्मचारियों का दावा एवं आपत्तियां भी स्वीकार की जाएंगी। इसके अंतर्गत प्रपत्र-2 के माध्यम से नाम परिवर्तन अथवा नया नाम सम्मिलित कराए जा सकते हैं। प्रपत्र-3 द्वारा संशोधन कराने एवं प्रपत्र-4 के माध्यम से नाम विलोपन अथवा सम्मिलित नाम पर आपत्ति भी दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष रूप से यह भी स्पष्ट किया गया है कि एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र नागरिकों के नए वोट बनवाने के लिए आवेदन भी स्वीकार किए जाएंगे। प्राप्त होने वाले सभी दावाें एवं आपत्तियों का निस्तारण 31 दिसंबर से छह जनवरी तक संबंधित एसडीएम करेंगे। इनके निस्तारण के बाद छह फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन करने की तैयारी है।




शहरी होने के कारण ग्रामीण सूची से हटाए 1.23 लाख मतदाता


साल 2021 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनपद में 1702230 वोटर पंजीकृत थे। इनमें से नगरपालिका खतौली और नगर पालिका मुजफ्फरनगर का सीमा विस्तार हो जाने के बाद गांवों का शहरीकरण हो गया। इस कारण 1.23 लाख से अधिक ग्रामीण मतदाताओं के शहरी हो जाने के कारण वे मतदाता सूची से हटाए गए थे।
पुनरीक्षण अभियान के शुरू होने से पूर्व 2025 में पंचायत चुनाव के लिए जनपद में 15.79 लाख मतदाता पंजीकृत थे। पुनरीक्षण अभियान में ग्रामीण क्षेत्र से 2.44 लाख वोटरों के नाम जोड़े गए और 15.64 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। अभियान में नौ ब्लॉक से सूची में शुद्ध रूप से 5.55 प्रतिशत यानी 88 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। इस प्रकार अनंतिम मतदाता सूची में जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कुल 16. 67 लाख मतदाता पंजीकृत हैं।


बुढ़ाना में सर्वाधिक 2.35 लाख मतदाता, शाहपुर ब्लॉक में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जारी अनंतिम मतदाता सूची के अनुसार जनपद के नौ ब्लॉक में विभाजित 487 ग्राम पंचायतों में 1667266 मतदाताओं में से सर्वाधिक वोटर बुढ़ाना ब्लॉक में हैं, जबकि प्रतिशत के आधार पर शाहपुर ब्लॉक में सर्वाधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि ब्लॉक खतौली की 84 ग्राम पंचायतों में अब 222682, चरथावल ब्लॉक की 58 ग्राम पंचायतों में 182429, जानसठ ब्लॉक की 61 ग्राम पंचायतों में 197723 मतदाता हैं। जबकि पुरकाजी की 43 ग्राम पंचायतों में 121781, बघरा की 48 ग्राम पंचायतों में 193136, बुढ़ाना की 60 ग्राम पंचायतों में 235853 और मोरना की 50 ग्राम पंचायतों में 182860 मतदाता पंजीकृत किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि शाहपुर की 40 ग्राम पंचायतों में 154107 और ब्लॉक सदर के अंर्तगत आने वाली 43 ग्राम पंचायतों में 176697 मतदाता पंजीकृत किए गए हैं। इस अभियान के दौरान 22236 वोटर ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी सूचना को संशोधित कराया है। इनमें नाम और पता संशोधन हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed