फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police will take on remand the miscreants who looted coil

Shamli News: कुंडल लूटने वाले बदमाशों को रिमांड पर लेगी पुलिस

Mon, 05 Jun 2023 06:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 06:42 PM IST
विज्ञापन
Police will take on remand the miscreants who looted coil
-शहर में दो दिन पहले महिलाओं से कुंडल लूटने की हुई थीं चार घटनाएं
विज्ञापन

-पानीपत पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाश, हाथ मलती रह गई शामली पुलिस
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। दो दिन पहले शहर में महिलाओं से कुंडल छीनने की घटना में शामिल बाइक सवार दोनों बदमाशों को हरियाणा के पानीपत जिले की सीआईए-1 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और शामली पुलिस हाथ मलती रह गई। शामली पुलिस ने पानीपत जाकर गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ की। शामली पुलिस अब बदमाशों से पूछताछ और लूटे गए कुंडलों की बरामदगी के लिए रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
शहर में दो दिन पहले शनिवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने कैराना मार्ग पर नौकुआं पुलिया के निकट ऊन निवासी शिखा गोयल, जैन मोहल्ला में सुदेशना, जिला बागपत के गांव ककड़ीपुर निवासी निर्मला और कृष्णा नगर में बुजुर्ग महिला प्रेमो से कुडल लूट लिए थे। इस मामले में प्रेमो के परिजनों की तरफ से तहरीर न मिलने पर पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ। अन्य तीनों कुंडल लूट की घटनाओं में परिजनों की तहरीर पर शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इन घटनाओं को लेकर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को कुंडल लूटने की घटनाओं में शामिल बदमाशों को हरियाणा के पानीपत जिले की सीआईए-1 पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए जाने की सूचना मिली। शामली पुलिस ने पानीपत पहुंचकर गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ की। एसपी अभिषेक ने बताया शामली में कुंडल लूटने की घटना करने वाले बदमाशों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मोहसिन निवासी मोहल्ला तालाब कैराना और सलमान निवासी मोहल्ला पीरजादगान कैराना के रूप में हुई। दोनों बदमाश पानीपत में भी लूट करने के इरादे से गए थे, जिन्हें वहां की सीआईए-1 ने गिरफ्तार कर लिया। इन बदमाशों ने पानीपत में पूर्व में भी घटनाएं की थीं। पानीपत पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में थी। एसपी के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश दो दिन पहले हुई कुंडल लूटने की घटनाओं के अलावा पिछले महीने 23 मई को जैन मोहल्ला में कविता से कान का कुंडल छीनने की घटना में भी शामिल रहे हैं। एसपी ने बताया दोनों बदमाश नशे के आदी हैं और बेरोजगार हैं। घटनाओं में इस्तेमाल की गई बाइक मोहसिन की है, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। सलमान बाइक चलाता था और पीछे बैठे मोहसिन ने महिलाओं के कुंडल छीने थे।
विज्ञापन

एसपी ने बताया गिरफ्तार बदमाशों को पूछताछ और माल बरामदगी के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
-------
12 दिन पहले हुई घटना में पकड़े जाते तो चार घटनाएं होने से बच जातीं
शामली। पानीपत में गिरफ्तार बदमाश मोहसिन व सलमान को पुलिस ने 12 दिन पहले 23 मई को जैन मोहल्ला में नौकुआं रोड निवासी कविता से सोने का कुंडल छीनने की घटना में शामिल होना बताया है। पुलिस का दावा है कि उस घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज में बदमाश कैद हो गए थे और उनकी पहचान भी कर ली गई थी। इसके बाद भी शामली पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई। अगर पुलिस इन बदमाशों को इस घटना के बाद गिरफ्तार कर लेती तो दो दिन पहले शनिवार को शहर में चार महिलाओं से कुंडल छीनने की घटनाएं होने से बच जातीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed