फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police will find the reason for road accidents

सड़क दुर्घटनाओं का कारण तलाशेगी पुलिस

Sat, 13 Mar 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Police will find the reason for road accidents
सड़क दुर्घटनाओं का कारण तलाशेगी पुलिस
विज्ञापन

शामली। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस अब उसका कारण तलाशेगी। 15 मार्च से यातायात निदेशालय की तरफ से दिए गए आईरेड (इंटीग्रेटिड रोड एक्सीडेंट डाटा बेस) एप्लीकेशन पर पुलिस को दुर्घटना से संबंधित डाटा ऑनलाइन अपलोड करना होगा। जिले में शहर कोतवाली और आदर्श मंडी थाने पर थाना प्रभारियों और उप निरीक्षकों को मोबाइल एप का डेमो दिया गया।
आए दिन होने वाले हादसों को रोकने के लिए यातायात निदेशालय उप्र की तरफ से आईरेड मोबाइल एप्लीकेशन जारी किया गया है। निदेशालय ने पुलिस को इस एप का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं। दुर्घटना होने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर सड़क दुर्घटनाओं के संबंध में मोबाइल एप पर डाटाबेस तैयार करेगी और इसे एप पर अपलोड करेगी। इसमें दुर्घटना स्थल, समय, दिनांक, घायल व्यक्ति आदि जानकारी मोबाइल एप पर अपलोड कर यातायात निदेशालय लखनऊ को भेजी जाएगी। इन जानकारियों के आधार पर यह देखा जाएगा कि दुर्घटना होने की वजह क्या रही। इसके बाद उस स्थान को ब्लैक स्पॉट चिह्नित करते हुए दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को शहर कोतवाली और आदर्श मंडी थाने पर इस मोबाइल एप आईरेड का ड्राई रन डेमो दिया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी और उप निरीक्षकों के अलावा यातायात प्रभारी भंवर सिंह और एनआईसी की तरफ से अंकित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि यातायात निदेशालय उप्र के निर्देश पर सड़क दुर्घटनाओं की दिशा में आईरेड मोबाइल एप्लीकेशन का शहर कोतवाली और आदर्श मंडी थाने पर ड्राई रन डेमो दिया गया। उन्होंने बताया कि जिले में 15 मार्च से सड़क दुर्घटनाओं का डाटा बेस तैयार कर आईरेड एप्लीकेशन के द्वारा ऑनलाइन डाटा फीड किए जाने का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके लिए थाना प्रभारियों और उप निरीक्षकों को आईरेड एप्लीकेशन का प्रयोग करने का प्रशिक्षण पहले ही दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed