{"_id":"6a9dbbf8dab44d3f56000ed2","slug":"police-shut-down-15-social-media-accounts-in-the-name-of-satyam-shamli-news-c-26-1-sal1002-173491-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सत्यम के नाम से बने 15 सोशल मीडिया अकाउंट पुलिस ने कराए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सत्यम के नाम से बने 15 सोशल मीडिया अकाउंट पुलिस ने कराए बंद
Mon, 07 Sep 2026 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
शामली। गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल एक लाख रुपये के इनामी शार्प शूटर सत्यम के नाम से सोशल मीडिया पर संचालित करीब 15 अकाउंट पुलिस ने बंद कराए हैं।
पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर सत्यम के नाम से लगातार पोस्ट और वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं। रविवार को भी सत्यम के नाम से बनाए गए एक अकाउंट से वीडियो अपलोड कर धमकी दी गई। पुलिस वीडियो की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वीडियो किसने और कहां से अपलोड किया। सत्यम और आर्यन के नाम से बनाए गए अन्य सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस ने फेसबुक और इंस्टाग्राम के मुख्यालय को भी पत्र लिखा है। पुलिस इन प्लेटफॉर्म से अकाउंट बनाने वाले व्यक्ति की जानकारी, संबंधित गतिविधियों और अन्य तकनीकी विवरण हासिल करने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सत्यम के नाम से संचालित फर्जी आईडी को चिह्नित कर डिलीट कराया जा रहा है। सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए पुलिस की साइबर टीम भी लगातार सक्रिय है।
अंकित के परिवार की सुरक्षा बढ़ाई
सोशल मीडिया पर लगातार मिल रही धमकियों को देखते हुए पुलिस ने अंकित बालियान के परिवार की सुरक्षा भी बढ़ा दी है। 15 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती परिवार की सुरक्षा में की गई है। पुलिस के अनुसार परिवार का कोई सदस्य यदि कहीं बाहर जाता है तो सुरक्षा कर्मी भी उसके साथ जाएंगे।