{"_id":"63ab1c8e5048082823424e02","slug":"police-sent-two-accused-to-jail-in-the-case-of-nazim-murder-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली नाजिम हत्याकांड: पुलिस ने दो आरोपियों को धर दबोचा, दोनों को भेजा जेल, अभी तीन शातिर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली नाजिम हत्याकांड: पुलिस ने दो आरोपियों को धर दबोचा, दोनों को भेजा जेल, अभी तीन शातिर फरार
Tue, 27 Dec 2022 09:56 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 27 Dec 2022 09:56 PM IST
सार
शामली नाजिम हत्याकांड : पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को धर दबोचा है। इसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। बताया गया कि अभी तीन शातिर आरोपी फरार है।
विज्ञापन
शामली पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शामली जनपद में नाजिम हत्याकांड मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। इस मामले में एसओजी ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की। इसके बाद उनका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम भैसानी इस्लामपुर से चार दिन पूर्व नाजिम उर्फ आशु पुत्र इलियास लापता हो गया था। जिसकी गुमशुदगी नाजिम के परिजनों ने थानाभवन थाने में दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।
विज्ञापन
वहीं मंगलवार को थानाभवन थाने पहुंची एसओजी टीम ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मारूफ ने पूछताछ में बताया कि पौने दो लाख रुपये के लेनदेन के विवाद में नाजिम की हत्या कर शव को फूसगढ़ के जंगल में ओम सिंह के खेत में छिपा दिया था। नाजिम के परिजनों की तहरीर पर गांव के ही निवासी मारूफ व अकरम को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: सड़क हादसों ने ली छह की जान, आगरा एक्सप्रेस-वे पर एकसाथ बुझे तीन घरों के चिराग, कार के उड़े परखच्चे
बताया गया कि आरोपियों को जेल भेज दिया है, जबकि जाहिद, युसूफ और राशिद उर्फ कल्लू अभी फरार हैं। सोमवार को गमगीन माहौल में मृतक का सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें दो को जेल भेज दिया गया है। फरार तीन आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: भांजे से हुआ प्यार तो पति को उतार दिया मौत के घाट, कातिल पत्नी ने उगला ऐसा सच, अफसर भी हैरान