उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में अनिल की हत्या की सच्चाई सामने आ गई है। हत्या करने वाला कोई दुश्मन नहीं बल्कि उसका सबसे करीबी ही निकला। वहीं हत्या की सच्चाई जानकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए।
पुलिस के अनुसार भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव किनानगर निवासी अनिल पुत्र करण सिंह की हत्या उसकी पत्नी व प्रेमी भांजे ने की थी। बताया गया कि अनिल की हत्या गला घोंटकर की गई थी।
2 of 5
मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
भांजे से चल रहा प्रेम-प्रसंग
बताया गया कि मृतक अनिल की पत्नी पूनम का भांजे राहुल पुत्र मनोज के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। आरोपी राहुल गांव अमहेडा का रहने वाले है।
3 of 5
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
पुलिस की पूछताछ में चला चला कि पूनम व राहुल ने सोमवार की रात में अनिल की गला घोंटकर हत्या की थी। जिसके बाद मंगलवार सुबह आनन-फानन उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
4 of 5
आरोपी को ले जाती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
वहीं परिजनों ने राहुल से मृतक अनिल की मौत के कारण के बारे में सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया। इसके बाद उसने मृतक की पत्नी के साथ अवैध संबंध के चलते अनिल की हत्या करना कबूल किया।
5 of 5
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
उधर, सूचना पर भावनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी राहुल व मृतक की पत्नी पूनम को हिरासत ले लिया। इसके बाद दोनों से पूछताछ की। हालांकि अभी तक परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। वहीं इस संबंध में सीओ सदर देहात ने बताया कि तहरीर आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।