फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police sent two accused to jail in the case of Nazim murder in Shamli

शामली नाजिम हत्याकांड: पुलिस ने दो आरोपियों को धर दबोचा, दोनों को भेजा जेल, अभी तीन शातिर फरार

Tue, 27 Dec 2022 09:56 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 27 Dec 2022 09:56 PM IST
सार

शामली नाजिम हत्याकांड : पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को धर दबोचा है। इसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। बताया गया कि अभी तीन शातिर आरोपी फरार है।

विज्ञापन
Police sent two accused to jail in the case of Nazim murder in Shamli
शामली पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली जनपद में नाजिम हत्याकांड मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। इस मामले में एसओजी ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की। इसके बाद उनका चालान कर दिया गया। 

विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम भैसानी इस्लामपुर से चार दिन पूर्व नाजिम उर्फ आशु पुत्र इलियास लापता हो गया था। जिसकी गुमशुदगी नाजिम के परिजनों ने थानाभवन थाने में दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।  
विज्ञापन


वहीं मंगलवार को थानाभवन थाने पहुंची एसओजी टीम ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मारूफ ने पूछताछ में बताया कि पौने दो लाख रुपये के लेनदेन के विवाद में नाजिम की हत्या कर शव को फूसगढ़ के जंगल में ओम सिंह के खेत में छिपा दिया था। नाजिम के परिजनों की तहरीर पर गांव के ही निवासी मारूफ व अकरम को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: सड़क हादसों ने ली छह की जान, आगरा एक्सप्रेस-वे पर एकसाथ बुझे तीन घरों के चिराग, कार के उड़े परखच्चे

बताया गया कि आरोपियों को जेल भेज दिया है, जबकि जाहिद, युसूफ और राशिद उर्फ कल्लू अभी फरार हैं। सोमवार को गमगीन माहौल में मृतक का सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें दो को जेल भेज दिया गया है। फरार तीन आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: भांजे से हुआ प्यार तो पति को उतार दिया मौत के घाट, कातिल पत्नी ने उगला ऐसा सच, अफसर भी हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed